80 नेत्र मरीजो का किया गया नेत्र परीक्षण

News National World/डभौरा/डभौरा डीपीवाई इंटर नेशनल कान्वेंट स्कूल मे हर माह की 28 तारीख को समाजसेवी जगदीश सिंह यादव के नेतृत्व में सदगुरु सेवा ट्रस्ट जानकीकुंड चित्रकूट के सहयोग से निःशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन कराया जाता है।

इसी कड़ी में आज दिनांक 28/01/25 को निःशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया गया। जहा पर 80 नेत्र मरीजो का नेत्र परीक्षण किया गया जिसमें 25 मोतियाबिंद के मरीज पाए गए। जिन्हें  सद्गुरु सेवा ट्रस्ट जानकीकुंड चित्रकूट के एम्बुलेंस के द्वारा लेंस प्रत्यारोपण हेतु जानकी कुंड भेजा गया तथा मरीजों को दवा और चश्मा का निःशुल्क वितरण भी किया गया ।


इस अवसर पर श्रीमती उषा सिंह यादव पूर्व जिला पंचायत सदस्य,सहजाद भाई, सायरावानो, डी के यादव, मितलेश आदिवासी, बीके वर्मा, रुक्मणि यादव, ननकू  पाल, हरिलाल नामदेव सहित अन्य समाजसेवियों का सराहनीय योगदान रहा।

kushmendra's avatar

By kushmendra

Journlist- NNW News(News National World)

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading