सड़क निर्माण की ग्रामीणों ने की मांग।

रीवा/ पत्रकार धर्मेन्द्र मिश्रा सहित कई ग्रामीणों ने अमहिया में उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ला से मुलाकात कर उनके विकास कार्यो पर बधाई देते हुए सौजन्य मुलाकात कर उन्हें उनका छायाचित्र भेट की।


इसके बाद धर्मेंद्र मिश्रा ने उपमुख्यमंत्री से चर्चा करते हुए बताया कि मनगवां तहसील अंतर्गत पचपहरा गांव में वर्षों पुराना भैरवनाथ बाबा का प्राचीन मंदिर है लेकिन सड़क नही होने से ग्रामीणों और श्रद्धालुओं को आने जाने में परेशानी होती है जिसे नेशनल हाईवे रोड से जोड़ा जाय।


उन्होंने बताया कि 35 गांव के लोग प्रतिदिन दर्शन करने को आते है लेकिन रास्ते नही होने से उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जिसे लेकर उपस्थति ग्रामीणों ने उपमुख्यमंत्री से तत्काल सड़क निर्माण की मांग की है।    
     बता दे कि 14 जनवरी 2025 को उपमुख्यमंत्री को पचपहरा गांव आना था लेकिन सीएम डॉक्टर मोहन यादव का कार्यक्रम होने के कारण उपमुख्यमंत्री पचपहरा गांव नहीं पहुच पाए थे जिसे लेकर ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री निवास अमहिया पहुच कर सड़क निर्माण का अपना प्रस्ताव रखे।


उस दौरान पत्रकार धर्मेंद्र मिश्रा, सुभाष, दिलीप, शैलेन्द्र, शुक्रमण, बबलू मिश्रा, दिनेश मिश्रा, उमेश मिश्रा, आरएस शर्मा, विजेंद्र मिश्रा, महेंद्र मिश्रा, अमित, मंटू, विनय, अजीत और  प्रवीण मौजूद रहे।

kushmendra's avatar

By kushmendra

Journlist- NNW News(News National World)

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading