ट्रैक्टर मार्च की अनुमति देने के बाद की गई थी अनुमति निरस्त।

News National world/ रीवा/ संयुक्त किसान मोर्चे के राष्ट्रीय आह्वान  मुताबिक एमएसपी की मांग राष्ट्रीय कृषि बाजार नीति कानून रद्द करने, कर्ज मुक्ति आवारा पशु समस्या सहित तमाम राष्ट्रीय क्षेत्रीय मुद्दों को लेकर प्रत्येक वर्ष की भांति संयुक्त किसान मोर्चे के साथी करहिया मंडी ट्रैक्टरों के साथ पहंचे। तभी जिला एवं पुलिस प्रशासन के उपस्थित अधिकारियों ने कहा कि ट्रैक्टर तिरंगा मार्च की अनुमति निरस्त कर दी गई तब मोर्चे के नेताओं ने कहा कि पहले अनुमति दी गई इसके बाद किसके दबाव पर निरस्त की गई।


मोर्चे के संयोजक एवं किसान संघर्ष समिति के राष्ट्रीय प्रवक्ता एडवोकेट शिव सिंह ने कहा कि ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा का कोई रीवा के मोर्चे भर का फैसला नहीं था यह संयुक्त किसान मोर्चा का राष्ट्रीय निर्णय था मोर्चे में शामिल 550 किसान संगठनों ने यह फैसला लिया था यदि ऐसी कोई बात थी तो केंद्रीय गृहमंत्री को राष्ट्रीय स्तर पर ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा को निरस्त करना चाहिए था। यह कोई आंदोलन नहीं था गणतंत्र दिवस देश के साथ-साथ किसान भी मनाते हैं मनाने के तरीके अलग अलग हो सकते हैं लेकिन जिस तरह से बीजेपी की तानाशाह सरकार के इशारे पर जिला एवं पुलिस प्रशासन ने हरकत की है संयुक्त किसान मोर्चा कड़ी निंदा करता है।


तभी करहिया मंडी में उपस्थित मोर्चे के नेताओं ने लंबी सभा के बाद मोर्चेबंदी शुरू कर दी पूरा मंडी इलाका पुलिस छावनी में तब्दील रहा ।
छावनी में अपर कलेक्टर,एडिशनल एसपी, एसडीएम,तहसीलदार, सीएसपी सहित आधा दर्जन थानों के थाना प्रभारी मौजूद रहे। जैसे ही प्रशासन ने मंडी गेट बंद किया किसान भड़क गए और गेट पर पहुंच गए काफी देर तक विरोध प्रदर्शन जारी रहा ।


किसानों ने फिर से स्थाई मोर्चा खोलने व आरपार की लड़ाई का ऐलान कर दिया तथा सारे घटनाक्रम की जानकारी राष्ट्रीय नेतृत्व को भेज दी है अंत में प्रशासन को किसानों के सामने झुकना पड़ा और मौके पर ही मोर्चे द्वारा मांगे गए रूट मुताबिक ट्रैक्टर मार्च की अनुमति देनी पड़ी।


पूरे मार्च के दौरान एडिशनल एसपी अनिल सोनकर के साथ पूरा पुलिस बल मौजूद रहा। जिसका संचालन किसान नेता रामजीत सिंह ने किया। ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा में मोर्चे के भारतीय किसान यूनियन टिकैत, किसान सभा, किसान संघर्ष समिति, अखिल भारतीय किसान सभा, राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ, शहीद राघवेंद्र सिंह किसान संघर्ष समिति, अग्रणी किसान यूनियन, बसोर समाज विकास संगठनों ने मार्च को समर्थन देने मीसाबंदी बृहस्पति सिंह, वरिष्ठ समाजवादी नेता रामायण सिंह, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सेमरिया पंकज सिंह पटेल भी पहुंचे।
किसान नेताओं में इंद्रजीत सिंह शंखू, भैयालाल त्रिपाठी, सुग्रीव सिंह, सोभनाथ कुशवाहा, अशोक चतुर्वेदी, मोतीलाल शुक्ला, प्रदीप बंसल, उमेश पटेल, विश्वनाथ चोटीवाला, तेजभान सिंह, संतकुमार पटेल,फौजी यदुवंश प्रताप सिंह,डॉ. हीरालाल पटेल, मिथिला सिंह, अभयराज सिंह, घनश्याम सिंह, डॉ. उमेश पटेल, अनिल सिंह, धर्मेंद्र सिंह, भीम सिंह, खुशीलाल पटेल, वीरभद्र सिंह, शिवमंगल सिंह, तेजभान सिंह, हरिहर पटेल, संजय निगम, रामनरेश सिंह, मोहम्मद तौहीद, शेषमणि पटेल, फौजी रमेश पटेल, अनिल मिश्रा, पप्पू कनौजिया, शिवपति सिंह, सर्वेश सिंह, मयंक सिंह, मनधीर पटेल, अजय पाल सिंह, अविनाश सिंह, सचिन सिंह, शिवनाथ सिंह, नारायण सिंह, ऋषिराज सिंह, लोलामन सिंह, बीएल कुल्हाड़ा, बृजेश सिंह, कमलेश्वर पटेल,विक्रम सिंह, राजाराम बंसल, सरजू बंसल, संजू साकेत आदि सहित सैकड़ो की संख्या में किसान मौजूद रहे।


वही शिव सिंह ने बताया कि जवा एवं त्योथर तहसील मुख्यालय में भी ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया जो पूर्णतः सफल रहा।
           

kushmendra's avatar

By kushmendra

Journlist- NNW News(News National World)

प्रातिक्रिया दे

You missed

Translate »

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading