क्षेत्रवासियों को दी गणतंत्र दिवस की बधाई

मडना के केवट बस्ती में जनपद राशि से निर्मित छतदार चबूतरे का किया लोकार्पण।

नई गढ़ी/ मऊगंज जिला अंतर्गत नई गढ़ी जनपद में 76वे गणतंत्र दिवस के अवसर पर नईगढ़ी जनपद अध्यक्षया श्रीमती ममता कुंजबिहारी तिवारी के द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। इसके बाद मडना के केवट बस्ती में छतदार चबूतरे का लोकार्पण किया गया।


    वही लोकार्पण के दौरान नईगढ़ी जनपद पंचायत अध्यक्षया श्रीमती ममता कुंजबिहारी तिवारी ने कहा “तेरा तुझको अर्पण क्या लागे मेरा” जनता का जनता को समर्पित ग्राम पंचायत।
  इसके बाद लेडुआ में जनकल्याण शिविर में बतौर मुख्य अतिथि सम्मिलित हुई जनपद अध्यक्षया ने जनता जनार्दन को संबोधित करते हुए कहा आप अपने अधिकारों के लिए जागरूक होइए अधिकार के साथ साथ कर्तव्यों का बोध हो, सरकार की नीति हो या संवैधानिक अधिकार हो जागरूकता से ही मिलते है। जनता और अधिकारियों के बीच जनप्रतिनिधि सेतु का काम करते है वहीं काम हम सभी को पंच हो सरपंच हो जनपद सदस्य हो या हम खुद है निरंतर सरकार की योजनाओं का लाभ कैसे ज्यादा से ज्यादा जनता को दिलाया जाए उसके लिए प्रयास करना चाहिए।


तत्पश्चात ग्राम पंचायत मनकारी  में अयोजितं मुख्यमंत्री जनकल्याण शिविर के समापन में पहुचकर श्रीमती तिवारी ने कहा कि इस समय प्रधानमंत्री आवास के फॉर्म भरे जा रहे हैं साथ ही जो पुराने आवास जिनकी स्वीकृत है काफी संख्या में आवास आ गए है पिछली बार 700 आवास की डिमांड नईगढ़ी को मिली थी। इस बार 3300 मिली है लगभग तीन महीने में 4000 जरूरतमंदों को आवास आया है। जिसके लिए हम सबका प्रयास होना चाहिए कि जिनको राशि मिली है वह अपने लिए घर बनाएं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपनों को साकार करें।

देखा गया है जिन्हें आवास की किस्त नहीं मिली वो आवास के लिए भटकते है लेकिन जिन्हें मिल गई है वो आवास का निर्माण नहीं करते है जिस कारण से बाकी लोगों को भी दिक्कत होती है सभी लोगो से निवेदन है जिनकी डिमांड आई है अपना घर बनाए जो छूट गए है सभी प्रधानमंत्री आवास के फॉर्म भरे। साथ ही मुख्यमंत्री कन्या विवाह का आयोजन 13 फरवरी 2025 को नईगढ़ी में किया जा रहा है। जिसके आवेदन की अंतिम तिथि 29 जनवरी 2025 है सभी लोग जादा से जादा अपने फॉर्म 29 फरवरी तक  तक जमा करें जिससे उन्हें सरकार की मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का लाभ मिल सके।

kushmendra's avatar

By kushmendra

Journlist- NNW News(News National World)

प्रातिक्रिया दे

You missed

Translate »

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading