उज्जैन।। हत्या के आरोप मे फरार था जिस पर 2000 का ईनाम भी घोषित था बदमाश पुलिस ने किया गिरफ्तार . इस कार्यवाही में थाना प्रभारी बडनगर निरी, अशोक कुमार पाटीदार व टीम द्वारा अपराध क्रमांक 653/2024 धारा 109,191(2), 191(3), 190,296 बीएनएस ईजाफा धारा 103(1) बीएनएस फरार उद्धघोषित ईनामी आरोपी अल्ताफ पिता रशीद निवासी ग्राम लिखोदा को गिरफ्तार किया गया।

क्या थी घटना    दिनांक 04.12.2024 को फरियादी आसिफ खां पिता कालू खां निवासी ग्राम लिखोदा बड़नगर ने रिपोर्ट कि दिनांक 04.12.2024 को मेरे भाई रुस्तम खाँ के लड़के पर लड़की भगाने के आरोप की बात की रंजिश लेकर मेरे भाई शहजाद, रईस, अफसाना, नाहरु उर्फ नारिया, रुस्तम, अलताफ को आबिद, रमजान, रफीक, मंजुर, कयाम, मोईन, अनवर, रहिम, अलताफ, जुनैद ने अश्लील गालीयाँ देकर जान से मारने की नियत से लोहे के धारदार धारिये व लठ्ठ इण्ड़ो से मारपीट करी मारपीट मे आई चोटो के कारण शहजाद पिता कालू खाँ की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई रिपोर्ट पर से अप. क्रमांक 653/2024 धारा 109,191(2), 191(3),190,296 बीएनएस ईजाफा धारा 103(1) बीएनएस मे अपराध पंजीबंध्द कर विवेचना में लिया गया

पुलिस ने क्या कार्यवाही की

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए आरोपीयो की तलाश पतारसी करने हेतु आरोपीयो के मिलने वाले सम्भावित स्थानो पर तलाश कि गई। जहाँ आरोपीगणो नही मिले। मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई की उक्त अपराध के फरार आरोपी वह अपने घर पर आये हुये हैं सूचना पर से आरोपी गणों के घरो पर दबिश दी गई जहाँ घेराबंदी कर आरोपी 1. जुनेद उद्दीन पिता लतिफ उद्दीन निवासी ग्राम लिखोदा 2. रमजान उद्दीन पिता रशीद उद्दीन निवासी ग्राम लिखोदा, 3. अनवर उददीन पिता नसरूद्दीन निवासी ग्राम लिखोदा 4. रहीम उद्दीन पिता अल्ताफ उद्दीन निवासी ग्राम लिखोदा 5. मंजुर पिता बाबु निवासी ग्राम लिखोदा 6. कयाम पिता सलाम खां निवासी ग्राम लिखोदा 7. मोईन पिता कयाम निवासी ग्राम लिखोदा 8. आबिद खाँ पिता रशीद खाँ निवासी ग्राम लिखोदा को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया था।

घटना दिनांक से फरार आरोपी अल्ताफ पिता रशीद खाँ निवासी ग्राम लिखोदा की तलाश पतारसी जारी थी जिस पर श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा 2000 का ईनाम घोषित किया गया था।

आज दिनांक को मुखबिर सूचना मिली की हत्या के आरोप मे फरार आरोपी अल्ताफ पिता रशीद खाँ निवासी ग्राम लिखोदा कस्बा बड़नगर में चाय की दुकान बैठा है। मुखबिर की सूचना पर से तत्काल टीम रवाना होकर मुखबिर द्वारा बताये स्थान पर तलाश करते आरोपी द्वारा पुलिस को आता देख भागने लगा जिसे टीम द्वारा घेराबंदी कर पकड़ लिया। बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया जिसे न्यायालय पेश किया जायेगा।

सराहनीय भूमिका- उक्त प्रसंशनीय कार्य में

थाना बड़नगर पुलिस टीम निरीक्षक अशोक कुमार पाटीदार उनि. सुरेन्द्रसिंह गरवाल, प्र. आर. हेमराज खरे, आर. महेश मौर्य, आर नितेश रायकवार, आर. रुपेश पर्ले, आर. संदीप बामनिया, की सराहनीय भूमिका रही।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

प्रातिक्रिया दे

You missed

Translate »

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading