दिखाबे के लिए भाजपा सरकार चला रही हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान पखवाड़ा।

रीवा/ मध्य प्रदेश के 75 फ़ीसदी शासकीय कार्यालयों से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और संविधान निर्माता बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमाएं गायब होने का आरोप लगाते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव शिव सिंह ने कहा कि मध्य प्रदेश शासन सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय वल्लभ भवन भोपाल के आदेश दिनांक 23 सितंबर सन 1995 को शासकीय कार्यालयों एवं भवनों में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का चित्र अनिवार्य रूप से लगाए जाने के आदेश जारी किए गए थे। उनका चित्र सूचना एवं प्रशासन मंत्रालय आकाशवाणी भवन नई दिल्ली से प्राप्त करने के भी आदेश जारी किए गए थे।

इसके बाद मध्य प्रदेश शासन सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय के संशोधित आदेश दिनांक 20 जुलाई 2001 को संविधान निर्माता डॉक्टर बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर का भी चित्र शासकीय कार्यालयों में अनिवार्य रूप से लगाए जाने के आदेश जारी किए गए थे तब से दोनों आदेश अभी भी प्रभावशील हैं। लेकिन मध्य प्रदेश सरकार के 75 फ़ीसदी शासकीय कार्यालयों एवं भवनों से दोनों महापुरुषों की प्रतिमाएं गायब हैं।


शिव सिंह ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश में आरएसएस के इशारे पर भाजपाई सरकारें चल रही हैं एक तरफ केंद्रीय गृहमंत्री लोकतंत्र के मंदिर सदन के अंदर बाबा साहब एवं उनके संविधान का सरेआम अपमान कर रहे हैं तो दूसरी तरफ मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार विगत 11 जनवरी से 25 जनवरी तक हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान पखवाड़ा चला रही है। इससे स्पष्ट है कि भाजपाई सरकारें आरएसएस के संविधान मुताबिक काम कर रही हैं। और दिखाबे के लिए हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान पखवाड़ा चला रही है। जिसका नतीजा है कि आज शासकीय कार्यालयों भवनों से दोनों महापुरुषों की प्रतिमाएं गायब है दोषियों का ऐसा कृत्य देशद्रोह की श्रेणी में आता है।


शिव सिंह ने कहा कि दो दिन बाद हम सब आजादी का जश्न मनाने जा रहे हैं सरकार के ऐसे कृत्यों की निंदा करतें हैं साथ ही शीघ्र दोनों महापुरुषों की प्रतिमाएं शासकीय कार्यालयों में लगाए जाने की मांग करते हैं।
                      

kushmendra's avatar

By kushmendra

Journlist- NNW News(News National World)

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading