आमिर खान। हाई कोर्ट ने मप्र वक्फ बोर्ड का हटाए जाने वाला फरमान किया खारिज। मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर बैंच ने इंदौर जिला वक्फ बोर्ड कमेटी के अध्यक्ष रेहान शेख को हटाए जाने का मप्र वक्फ बोर्ड के आदेश को रद्द कर दिया है… मतलब अब रेहान शेख वक़्फ़ के अध्यक्ष बने रहेंगे उच्च न्यायालय ने अपने फैसले में कहा कि याचिकाकर्ता को सुनवाई का अवसर दिए बिना पारित किया गया विवादित आदेश कायम नहीं रखा जा सकता… यह वक्फ अधिनियम के वैधानिक प्रावधानों और प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों का उल्लंघन है, इसलिए याचिकाकर्ता (रेहान शेख) को वक्फ न्यायाधिकरण में जाने के लिए वैकल्पिक उपाय की उपलब्धता के संबंध में मप्र वक्फ बोर्ड तथा हस्तक्षेपकर्ताओं की आपत्ति टिकने योग्य नहीं है, इसलिए इसे खारिज किया जाता है… गौरतलब है कि मप्र वक्फ बोर्ड के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने 23 जुलाई, 2024 को रेहान शेख को जिला अध्यक्ष पद से बगैर कोई नोटिस दिए, हटा दिया था… उनके खिलाफ बोर्ड में शिकायत की गई थी कि रेहान शेख को दो आपराधिक मामलों में सजा हुई है… हालांकि यह सजा नकद दण्ड के रूप में हुई थी, लेकिन बोर्डके नियमानुसार ऐसे व्यक्ति को पद पर नहीं रखा जा सकता… बोर्ड के इस आदेश के खिलाफ रेहान शेख ने मप्र हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी, जिस पर फैसला करते हुए कोर्ट ने मप्र वक्फ बोर्ड का आदेश खारिज कर दिया….ध्यान रहे कि याचिकाकर्ता रेहान शेख द्वारा अपनी नियुक्ति की मांग करते समय प्रस्तुत किए गए दिनांक 12/08/2023 के हलफनामे में उन्होंने कहा था कि उनके खिलाफ जो मामले दर्ज किए गए थे, जिनमें से अधिकांश समाप्त हो गए हैं… एक मामला लंबित है, Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन आबकारी टीम द्वारा वृत्त चाकघाट अंतर्गत क्षेत्रो में अवैध मदिरा के विरुद्ध की बड़ी कार्यवाही। जवा में खाद की भारी संकट, किसान हो रहे परेशान