कपड़े के झोले इस्तेमाल करने की शहर वासियों से की गई अपील

News National World/ रीवा/ स्वामी विवेकानंद जयंती को रीवा व्यापारी महासंघ द्वारा युवा दिवस के रूप में मनाया गया।
इसी कड़ी में शहर के हृदय स्थल सिरमौर चौराहा के पास स्थित अटल पार्क में नगर निगम द्वारा युवा दिवस के मौके पर एक वृहद आयोजन किया गया जिसमें स्कूल के बच्चों व छात्र छात्राओं के लिए पेंटिंग प्रतियोगिता ,खेलकूद प्रतियोगिताएं, व कई सारी दौड़ प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमे कई स्कूलों के छात्र/छात्राओं और नगर के युवाओं ने भाग लिया।


कार्यक्रम के दौरान प्रतियोगिता में विजेता उपविजेता छात्र-छात्राओं को नगर निगम द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित व पुरस्कृत किया गया।
जहा पर रीवा व्यापारी महासंघ ने नगर निगम आयुक्त  संजय सौरभ सोनवड़े के विशेष उपस्थिति में और नगर निगम के अभिमन्यु सिंह, प्रीति आडवाणी व नगर निगम की टीम जिन्होंने इस आयोजन को बड़े ही शानदार तरीके से सफल बनाने में अपनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाई। साथ ही प्लास्टिक मुक्त रीवा की एक शानदार पहल की अपील उपस्थित जन समुदाय, युवाओं व छात्र-छात्राओं से की गयी। और अपना घर अपनी कॉलोनी व शहर को साफ सुथरा करने की शपथ भी दिलाई।


जहा पर जिला प्रभारी गुलाब शाहनी, संजीव गुप्ता, देवेंद्र छुगानी और वेदप्रकाश गुप्ता ने अपने अपने विचार रखे और रीवा व्यापारी महासंघ द्वारा कपड़े से निर्मित झोले का भी वितरण सांकेतिक रूप से उपस्थित सभी छात्राओं को नगर निगम आयुक्त और रीवा व्यापारी महासंघ की टीम द्वारा किया गया।
इस मौके पर रीवा शहर में संचालित अटल रैन बसेरा में इस कड़ाके की ठंड को देखते हुए 4 रूम हीटर की व्यवस्था कराई गई। जिसमें शहर के प्रसिद्ध व्यवसाई परसराम कोटवानी का विशेष सहयोग रहा।


स्वच्छता के लिए किए गए कार्यों के लिए नगर निगम आयुक्त संजय सौरव सोनवड़े  ने रीवा व्यापारी महासंघ की प्रशंसा की और कहा कि ऐसे आयोजन शहर में होने चाहिए जिससे छात्र-छात्राओं और युवाओं को आगे आने के लिए एक मंच मिल सके।

kushmendra's avatar

By kushmendra

Journlist- NNW News(News National World)

प्रातिक्रिया दे

You missed

Translate »

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading