आमिर खान। इंदौर पुलिस द्वारा गुंडे, बदमाशों एवं असमाजिक तत्वों के साथ ही शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही लगातार जारी… पुलिस द्वारा देर रात्रिं में कॉम्बिंग गश्त कर, गुंडे बदमाशों एवं अवैधानिक गतिविधियों में संलिप्त रहने वाले असामाजिक तत्वों सहित लगभग कुल 1177 बदमाशो को चेक करते हुए, उनमे से 535 पर की उचित वैधानिक कार्यवाही।  शराब पीकर वाहन चलाने वाले 169 लापरवाह वाहन चालकों के विरुद्ध की गई 185 मोटर व्हीकल एक्ट की कार्यवाही। पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजे के साथ 02 आरोपियों को पकड़कर की NDPS एक्ट की कार्यवाही ।

इस दौरान इंदौर पुलिस द्वारा गुंडे/बदमाशों व असामाजिक तत्वों की निगरानी करते हुए लगभग कुल 1177 बदमाशो को चेक करते हुए, उनमे से 535 पर उचित वैधानिक कार्यवाही की गई हैं….

जिसके अंतर्गत विभिन्न प्रकरणों में वांछित कुल 267 से ज्यादा वारंटों को कराया गया तामील, जिसमें लंबे समय से फरार– 49-स्थाई, 73-गिरफ्तारी और 145-जमानती वारंट के साथ ही 159 समंस भी किए तामील ।

इस दौरान अवैधानिक गतिविधियों में संलिप्त लोगों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए

👉 शराब पीकर वाहन चलाने वाले लापरवाह वाहन चालकों पर कड़ा प्रहार करते हुए, 169 वाहन चालकों के विरुद्ध 185 मोटर व्हीकल एक्ट की कार्यवाही की गई। और ये कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी ताकि शराब पीकर वाहन चलाते हुए लोगों की जान जोखिम में डालने वाले ऐसे लापरवाह वाहन चालकों की प्रवृत्ति पर अंकुश लगाया जा सके।

👉 अवैध रूप से सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन करने वालों के विरुद्ध 04 प्रकरण पंजीबद्ध कर बदमाशों/असामाजिक तत्वों पर की वैधानिक कार्यवाही।

👉 पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा अवैध मादक पदार्थ करीब 1.1 किलोग्राम गांजे के साथ 02 आरोपियों को पकड़ा गया है जिनके विरुद्ध NDPS एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही हैं।

👉 आदतन बदमाशों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए- 170 BNSS में-13 व 129 BNSS में-25, 126B/135(3) BNSS में-55 इस प्रकार कुल 93 बदमाशो/असामाजिक तत्वों पर की गई प्रतिबंधात्मक कार्यवाही/समंस तामील।

👉 इस दौरान क्षेत्र के अपराधिक प्रवृत्ति के 205-गुंडे/बदमाशों, 73-नकबजनों, 38-लुटेरों, 108-चाकूबाजों, 08-ड्रग पैडलर्स एवं 112 निगरानीशुदा बदमाश, 19 जिलाबदर व रासुका के बदमाशों तथा महिला संबंधी अपराधों के-43 एवं वाहनों में आगजनी व तोडफ़ोड़ में संलिप्त- 36 अपराधियों सहित करीब कुल 642 से ज्यादा बदमाशों को चेक कर की कार्यवाही और आगे कोई अपराध ना करने की दी हिदायत ।

इस दौरान कई फरार अपराधी भी पुलिस की गिरफ्त में आये है, जिनके विरुद्ध वैद्यानिक कार्यवाही की जा रही है।

👉 इस दौरान चेक किये/पकड़े गए बदमाशों को अपराध ना करने की हिदायत देते हुए उनसे डोजियर भी भरवाए गए हैं। इंदौर पुलिस द्वारा गुंडे/बदमाशों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध इस प्रकार की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

प्रातिक्रिया दे

You missed

Translate »

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading