इंदौर। प्रदीप चौधरी। नर्मदा चौराहे का भव्य स्वरूप देख अभिभूत हुए मुख्यमंत्री यादव सीएम बोले, पुष्य नक्षत्र इतना पवित्र होता है, महापौर पुष्यमित्र भार्गव अपने नाम के अनुरूप ही कार्य कर रहे हैं मां नर्मदा की भव्य प्रतिमा का हुआ अनावरण नर्मदाष्टक से गुंजायमान हुआ सुसज्जित नर्मदा चौराहा मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव इंदौर में सुसज्जित नर्मदा किया लोकार्पण किया, इस मौके पर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव नेधर्म और सँस्कृति के आधार पर धर्म आधारित प्रशासन चलाने का कार्य किया है, मुख्यमंत्री के भाव के अनुरूप ही इस चौराहे का सौंदर्यीकरण हुआ है , महापौर भार्गव ने कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि मां नर्मदा की पहली अष्टधातु की प्रतिमा का लोकार्पण इंदौर में हुआ है, मां नर्मदा की परिक्रमा को प्रदर्शित करता यह भव्य चौराहा है, मध्यप्रदेश के धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा देगा सीएम डॉ मोहन यादव ने कहा इंदौर पर मां नर्मदा का आर्शीवाद है, यही वजह है कि इंदौर ने विकास के मामले में कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा, अहिल्या माता की नगरी में माँ नर्मदा की कृपा है, एकमात्र यही नदी है जिसकी परिक्रमा से जीवन धन्य हो जाता है, सीएम ने कहा कि नर्मदा के बना इंदौर की प्रगति सम्भव नहीं थी सीएम डॉ मोहन यादव ने दी महापौर को बधाई कहा पुष्य नक्षत्र इतना पवित्र होता है, महापौर पुष्यमित्र भार्गव अपने नाम के अनुरूप ही कार्य कर रहे हैं सीएम बोले कि यहां माँ की दिव्य प्रतिमा के साथ और शंख का उद्घोष भी सुनाई , सीएम ने कहा कि सारी दुनिया का काम एक तरफ और नर्मदा जी का काम एक तरफ, मां नर्मदा के काम में कोई देरी नहीं होगी, सीएम ने नार्मदीय ब्राह्मण समाज को भी दी शुभकामनाएं मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने इंदौर में आयोजित नार्मदीय ब्राह्मण समागम के लिए समाजजनों को भी बधाई दी उन्होंने कहा कि नार्मदीय ब्राह्मण समाज ने माँ नर्मदा के माध्यम से अपनी धारा को देश भर में पहुंचाने का काम किया इसके लिए मैं उन्हें बधाइयां देता हूं। 8 बाय 8 की मां नर्मदा की प्रतिकृति और महेश्वर किला आकर्षण का केंद्र मां नर्मदा की प्रतिकृति, शंख फाउंटेन और महेश्वर का किला आकर्षण का प्रमुख केंद्र नर्मदा चौराहा पर मां नर्मदा की 8 फीट ऊंची प्रतिकृति स्थापित की गई है, जिसकी चौड़ाई भी 8 फीट है, मां नर्मदा की प्रतिकृति अष्ट धातु से बनी है, जिसे ग्वालियर के आर्टिस्ट अनुज राय ने तैयार किया है। चौराहे पर महेश्वर का किला और भेड़ाघाट की प्रतिकृति, शंख फाउंटेन और अन्य आकर्षक आकृतियां दिखाई देंगी। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन हफ्ता वसूली के दो बदमाशों को पुलिस ने किए गिरफ्तार. इंदौर- दो नंबर विधानसभा में पुलिस ने कई ठिकानों पर दी दबिश, बदमाशों को भी उठाया, बीजेपी पार्षद कमलेश कालरा, जीतू यादव प्रकरण में पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई