उज्जैन।। बड़नगर थाना क्षेत्र में हफ्ता वसूलने वाले दो बदमाशों को पुलिस में गिरफ्तार कर जेल भेजा। थाना प्रभारी बडनगर अशोक कुमार पाटीदार ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 19.09.24 को फरियादी माया पति धर्मेन्द्रसिंह राजपुत (उम्र 25 साल) निवासी ग्राम भेरुपचलाना थाने पर मौखिक रिपोर्टें दर्ज़ कराई की उक्त पाते पर रहती हुँ। तथा गृहणी का कार्य करती हुँ। दिनांक 10.01.2025 को करीबन 3.30 बजे अपनी बुआ के यहाँ ग्राम रावदिया कला मिलने जा रही थी तभी रास्ते मे लालसिंह राजपुत के घर के पास गोकुल पिता भेरुलाल नायक तथा जितेन्द्र पिता गिरधारी नायक निवासी रावदिया कला ने रास्ता रोककर पैसे की मांग की, उक्त ने पूछा कि किस बात के पैसे दुँ।तो दोनो बोले की रावदिया कला आना-जाना है तो हमे रुपये देना पड़ेगे। जब पैसे देने से मना किया गया तो गोकुल व जितेन्द्र नायक ने माँ-बहन की नंगी नंगी गालीयाँ दी।। मना करने पर गोकुल व जितेन्द्र नायक ने मेरे साथ थप्पड़ से मारपीट की व जान से मारने की धमकी दी गई । वही फरियादिया की रिपोर्ट दर्ज करते हुए थाना बडनगर प्रभारी द्वारा टीम गठित कर कार्यवाहीं के आदेश दिए।। जिसके बाद दोनों आरोपियों को गिरफ़्तार कर न्यायालय पेश किया गया जहां से जेल भेज दिया गया। दर्ज अपराध का रिकॉर्ड क्रमांक 18/2025 धारा 296,119(1),115(2),126(2),351(2),3(5) बी.एन.एस. का अपराध दर्ज किया गया।। आरोपियों के नाम…. 01.गोकुल पिता भेरुलाल( उम्र 46 साल )निवासी ग्राम रावदिया कला 2.जितेन्द्र पिता गिरधारी नायक (उम्र 31 साल) निवासी ग्राम रावदिया कला। इन दोनों आरोपियों को दिनाँक 11.01.2025 को गिरफ्तार कर न्यायिक भेजा गया।। इस कार्यवाही में विशेष भूमिका….थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार पाटीदार, सउनि अंतरसिंह मण्ड़लोई , प्र.आर.918 हेमराज खरे, आर.1573 नितेश रायकवार, आर.1314 संदीप बामनिया की सराहनीय भुमिका रही । Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन महाकुंभ: सांस्कृतिक एकता और आस्था का प्रतीक– दुनिया देखेगी दिव्य और भव्य आयोजन मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने किया नर्मदा चौराहे का लोकार्पण