शा.रास्तों एवं तालाबो में अतिक्रमण होने से आम निस्तार हो रहा बाधित- लालता प्रसाद News National World/जवा/ रीवा जिले के जवा जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत कशियारी के शासकीय रास्तों एवं शासकीय तालाबो में दिन प्रतिदिनअतिक्रमण होता जा रहा है जिस बजह से आम निस्तार बाधित हो रहा है। जिसे लेकर काशियारी सरपंच लालता प्रसाद वर्मा ने जवा तहसीलदार को आवेदन देकर अतिक्रमण को हटाये जाने की मांग की है। इस संबंध में ग्राम पंचायत के सरपंच ने बताया कि ग्राम कशियारी का शासकीय रास्ता आराजी नंबर 216 कशियारी नदी घाट तक, आराजी नं. 250 कशियारी गांव से अंतिम छोर तक, आराजी नं. 300 तालाब से कशियारी मुख्य गांव अवधेश मिश्रा के घर तक में अतिक्रमण है सीमांकन कराया जाय और अवैध अतिक्रमण मकान, सीढ़ी, चबूतरा, बाड़ी आदि को हटाकर सभी अतिक्रमण कारियों के खिलाफ दंडात्मक कार्यवाही की जाय। इसके साथ ही ग्राम कशियारी स्थिति शासकीय तालाब अराजी नंबर 48,50 एवं 51 पर दिनोंदिन अतिक्रमण किया जा रहा है जिसका अतिक्रमण हटाकर शासकीय तालाब को संरक्षित किए जाने की मांग की है। सरपंच श्री वर्मा का कहना है कि आम रास्ता सहित तालाबों में हुए अतिक्रमण के चलते आवागमन बाधित हो रहा है जिन्हें अतिशीघ्र अतिक्रमण हटाये जाने की जवा तहसीलदार को आवेदन दिया गया है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन यह मुकेश की नहीं, बस्तर की पोस्टमॉर्टेम रिपोर्ट है! विजयनगर के पूर्व टीआई, रविंद्र सिंह गुर्जर को निरीक्षक से उपनिरीक्षक बनाया.
You must be logged in to post a comment.