समाज पर हो रहे अत्याचार व भ्रष्टाचार की आवाज उठाकर करेगें जिम्मेदारी का निर्वहन– श्री गुप्ता News National World/ रीवा/ समाजसेवी केके गुप्ता को अखिल भारतीय केशरवानी वैश्य समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जानें के बाद समाज के लोगो द्वारा उनके रीवा आगमन पर उनक जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान अखिल भारतीय केशरवानी वैश्य समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष केके गुप्ता ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा की समाज के लोगो ने उन्हें नई ज़िम्मेदारी सौंपते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया है अब उनकी ज़िम्मेदारी है की वह देश के सभी राज्यों में प्रदेश अध्यक्षों की नियुक्तियां करेंगे। इसके अलावा संभाग और जिले व तहसील स्तर तक संगठन का विस्तार करेंगे। केके गुप्ता ने कहा की इतना बड़ा प्रभार मिलने के बाद उनकी जिम्मेदारियां बढ़ गई है अब नई जिम्मेदारीयो का निर्वहन करते हुए वह समाज के लोगो के साथ हो रहे अत्याचार की लड़ाई लड़कर उन्हें न्याय दिलाने का कार्य करेंगे साथ ही भ्रष्टाचार की लड़ाई भी समाज के लोगो के साथ मिलकर लड़ी जाएगी और समाज की सुरक्षा के लिए आवाज उठाएंगे Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन श्री हनुमंत ध्वज पथक संस्था को ‘शौर्य हनुमंत वर्ल्ड रिकॉर्ड से किया गया सम्मानित कांग्रेस: जो बोया वही काट रहे नाथ-दिग्विजय– क्या अकेले पटवारी हैं जिम्मेदार ?
You must be logged in to post a comment.