इंदौर हेमू उर्फ़ हर्ष सांवले ! भारतीय संस्कृति और परंपरा को विश्व स्तर पर पहचान दिलाने वाली श्री हनुमंत ध्वज पथक संस्था ने एक और मील का पत्थर हासिल कर लिया है। संस्था को अपने अद्वितीय प्रदर्शन और समर्पण के लिए ‘शौर्य हनुमंत वर्ल्ड रिकॉर्ड’ से सम्मानित किया गया।शनिवार को आयोजित एक भव्य समारोह में संस्था के 60 सदस्यों को इस प्रतिष्ठित सम्मान से नवाजा गया।यह गौरव संस्था को केदारनाथ और अटारी बॉर्डर जैसे महत्वपूर्ण स्थलों पर ढोल- ताशे वादन के जरिय भारतीय करने के लिए दिया गया।इस भव्य समारोह में प्रमोद झा, आकाश विजयवर्गीय, मनोज ठाकुर और दीपेश व्याज मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने संस्था की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि यह पथक भारतीय संस्कृति का एक सजीव उदाहरण है।उन्होंने संस्था के सदस्यों को अपने प्रयासों को जारी रखने और नए आयाम स्थापित करने के लिए प्रेरित किया।श्री हनुमंत ध्वज पथक संस्था ने अब तक कुल 6 वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाए हैं। ये उपलब्धियां उन स्थलों पर की गई हैं जो भारतीय संस्कृति और परंपरा के प्रतीक हैं।इनमें गणतंत्र दिवस के अवसर पर अटारी बॉर्डर, मंदिर के पट खुलने के मौके पर केदारनाथ, बद्रीनाथ, सबसे ऊंचाई पर उत्तराखंड में स्थित तुंगनाथ धाम और रणजीत हनुमान प्रभातफेरी शामिल है।संस्था के संस्थापक शशांक सुरोशे और स्नेहा विजयवर्गीय ने बताया कि पथक के सदस्यों की आयु 12 वर्ष से 36 वर्ष के बीच है। यह युवा ऊर्जा और जोश संस्था की सबसे बड़ी ताकत है।ये युवा भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए पूरी निष्ठा से काम कर रहे हैं। पथक के संस्थापक शशांक विजयराव सुरोशे ने बताया कि संस्था के सदस्यों का लक्ष्य भारतीय परंपरा और कला को न केवल देश के कोने-कोने तक पहुंचाना है, बल्कि इसे अंतरराष्ट्रीय मंच. पर भी सम्मान दिलाना है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन अवैध मादक पदार्थ MD ड्रग्स तस्करों को पकड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले क्राइम ब्रांच के 11 पुलिसकर्मियों सहित बेहतर पुलिसिंग करने वाले कुल 15 पुलिसकर्मी हुए सम्मानित। केके गुप्ता बनाये गए अखिल भारतीय केशरवानी वैश्य समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष