प्रदीप चौधरी। इन्दौर क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्यवाही नशे को लेकर जिसमें आरोपियों के कब्जे से 20.30 ग्राम ब्राउन शुगर , 10.22 ग्राम MD Drugs, Honda Car जिसकी कीमत (कुल मशरूका कीमत करीब 10 लाख रू) जप्त किए। महिला आरोपी लंबे समय से आदि थी ड्रग्स के नशे की, लोगों की पर्सनल पार्टी/ इवेंट्स में करती है डांस परफॉर्म। आरोपियों ने राजस्थान से अवैध मादक पदार्थ सस्ते दामों पर खरीदकर , इंदौर में महंगे दामों पर बेचने के इरादे से लाना बताया। महिला आदतन आरोपी के खिलाफ पहले से है दर्ज है दो अपराध। क्राइम ब्रांच की टीम को सूचना मिली कि होंडा अमेज कार से एक महिला एवं एक पुरुष MR 4 रोड पर लक्ष्मी बाई रेलवे स्टेशन के आसपास MD ड्रग्स एवं ब्राउन शुगर किसी को सप्लाई करने आने वाले है, सूचना को सच मानकर क्राइम ब्रांच टीम के द्वारा MR 4 रोड पर मलैया एग्रो इंजीनियरिंग कंपनी के पास उक्त कार को घेराबंदी कर पकड़ा। आरोपियों का नाम,पता पूछने पर अपना नाम (1). दीपक यादव उम्र 37 वर्ष निवासी मॉडल विलेज कॉलोनी इंदौर{ वर्तमान में जेल प्रहरी के पद पर जिला अलीराजपुर जेल में पदस्थ होकर लम्बे समय से गैर हाजिर है, आरोपी पूर्व में देवास जेल एवं इंदौर सेंट्रल जेल में भी पोस्टेड रहा है, 12वी तक पढ़ा–लिखा है, आरोपी अपने पिताजी के देहांत के बाद अनुकम्पा में जेल प्रहरी की नौकरी लगा था, आरोपी ने उसके विरुद्ध दहेज प्रथा/पारिवारिक हिंसा का अपराध पंजीबद्ध होना भी बताया)(2). श्रुति निषाद उम्र 20 वर्ष निवासी भगत सिंह नगर इंदौर {आरोपी इवेंट्स में डांस परफॉर्म करने का कार्य करती है और महिला आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट, मारपीट के कुल 02 अपराध पहले से पंजीबद्ध है}दोनों संदिग्ध की नियमानुसार तलाशी लेते उनके पास 20.30 ग्राम ब्राउन शुगर एवं 10.22 ग्राम MD Drugs मिली जिसके संबंध में प्रारंभिक पूछताछ करने पर आरोपी दीपक ने बताया कि महिला आरोपी श्रुति को पहले से जनता है और साथ में कई बार ड्रग्स का नशा किया है दोनों आरोपी नशा करने एवं राजस्थान सहित कई जगह से मादक पदार्थ खरीदकर शहर में पार्टी इवेंट्स एवं अन्य नशे के आदी व्यक्तियों को पूर्व में ज्यादा कीमत पर बेचना कबूला है, जिसकी पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।उक्त प्रकरण में आरोपियों के कब्जे से 20.30 ग्राम ब्राउन शुगर एवं 10.22 ग्राम MD Drugs, Honda Car एवं अन्य जप्त कर, आरोपियों के विरुद्ध थाना अपराध शाखा में धारा 8/21/22 NDPS एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर, विवेचना में लिया गया है, जिसके आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही हैं । आरोपी से अवैध मादक पदार्थों के स्त्रोत व नेटवर्क के संबंध में पूछताछ की जा रही है । डांसर के साथ ड्रग्स बेचते पकड़ाया सस्पेंड जेल प्रहरी, पार्टी और इवेंट्स में करते थे सप्लाई, 10 लाख का ब्राउन शुगर और MD Drugs जब्त पुलिस की क्राइम ब्रांच ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला और जेल प्रहरी को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी लंबे समय से मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त में लिप्त थे। पुलिस ने इनके पास से 20.30 ग्राम ब्राउन शुगर, 10.22 ग्राम एमडी ड्रग्स, एक होंडा कार और अन्य सामान जब्त किया है। जब्त सामग्री की कुल कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई जा रही है। राजस्थान से लाकर इंदौर में खपाते थे क्राइम ब्रांच को गुप्त सूचना मिली थी कि इंदौर में मादक पदार्थों की तस्करी की जा रही है। इसी आधार पर पुलिस ने जाल बिछाकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में पता चला कि आरोपी राजस्थान से ड्रग्स लाकर इंदौर में ऊंचे दामों पर बेचते थे। ये मादक पदार्थ खासतौर पर निजी पार्टियों और इवेंट्स में सप्लाई किए जाते थे। गिरफ्तार आरोपियों में दीपक यादव नाम का व्यक्ति जेल प्रहरी के पद पर तैनात था। वह लंबे समय से गैरहाजिर था और अपने पिता की मृत्यु के बाद अनुकंपा पर यह नौकरी हासिल की थी। दीपक के खिलाफ पहले भी दहेज उत्पीड़न और पारिवारिक हिंसा के मामले दर्ज हैं। महिला डांसर नशे की आदीमहिला आरोपी श्रुति निषाद इवेंट्स और पार्टियों में डांस परफॉर्म करती थी। वह नशे की आदी है और ड्रग्स की तस्करी में भी शामिल थी। श्रुति पर भी पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पूछताछ में हो सकता है नेटवर्क का खुलासा पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपी ड्रग्स खरीदकर इसे पार्टी इवेंट्स और अन्य जगहों पर ऊंचे दामों में बेचते थे। शुरुआती जांच में यह भी सामने आया है कि दोनों लंबे समय से इस काम में शामिल थे। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इनका नेटवर्क कितना बड़ा है और मादक पदार्थों की सप्लाई किन-किन इलाकों में की जा रही थी। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन नारकोटिक्स विंग द्वारा बड़ी कार्यवाहीं,MD,LSD लाखों की जप्त की. बीटेक के छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या.