सीधी/ कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी के द्वारा शासकीय उचित मूल्य दुकानों में निर्धारित समय अवधि में खाद्यान्न का भंडारण नहीं करने के पर कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया है उनके द्वारा बताया गया है कि 36 शासकीय उचित मूल्य दुकानों में माह दिसंबर का खाद्यान्न भंडारण होना नहीं पाया गया। ऐसे में लोगों को सुविधा नहीं मिल पा रही है जिस पूरे मामले को लेकर उनके द्वारा नोटिस जारी किया गया है। गौरतलब है की सीधी कलेक्टर के द्वारा जानकारी देकर बताया गया कि पूर्व में कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी कुसमी के प्रतिवेदन के आधार पर 36 शासकीय उचित मूल्य दुकानों में दिसंबर माह का खाद्यान्न भंडारण नहीं किया गया। इन शासकीय उचित मूल्य दुकानों में 23 दुकान आदिवासी बहुमूल्य कुसमी विकासखंड की है समय से सुविधा नहीं उपलब्ध कराई जा रही है ऐसे में उन्होंने कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया है और जवाब संतुष्टि जनक नहीं होने पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी। सीधी कलेक्टर के द्वारा बताया गया कि मध्य प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार लोगों को सुविधा देने का कार्य किया जाना चाहिए हर पात्र हितग्राहियों तक उनका अधिकार पहुंचना चाहिए ऐसे में लापरवाही करने वालों पर कार्यवाही की जाएगी। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन ढोल-नगाड़ों के साथ खजराना थाने पहुंची महिला, पुलिस का जताया आभार बोलेरो एवं ईको वाहन की हुई जोरदार भिड़ंत