•आमिर खानसिटीजन कॉप एप्लीकेशन (Citizen Cop Application) में प्राप्त शिकायतों पर क्राईम ब्रांच इंदौर पुलिस की प्रभावी कार्यवाही….।

लगभग 25 लाख़ रूपये की कीमत के 115 गुम मोबाईल फोन आवेदकों को किये गये वापस।

• गुम मोबाईल मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों तथा भारत के अन्य प्रदेशो जैसे राजस्थान,उत्तरप्रदेश महाराष्ट्र आदि से किये गए बरामद।

• आईफोन, वन प्लस, सेमसंग, रेडमी, विवों, ओप्पो, नोकिया आदि कम्पनियों के मंहगे मोबाईल फोन भी हुये बरामद।

• वर्ष 2024 मे अभी तक कुल 986 गुम मोबाईल आवेदकों को किए गए है सुपुर्द।

अपराध शाखा (सायबर सेल) द्वारा सिटीजन कॉप एप्लीकेशन के गुम मोबाईल फोन की शिकायतों पर कार्यवाही करते हुए वर्ष 2024 की शिकायतों का निराकरण कर महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। गुम मोबाईल फोन जो कि इंदौर सहित देश के विभिन्न शहरो में चल रहे थें, जिन्हे क्राईम ब्रांच टीम द्वारा बरामद किया गया। कुल 115 मोबाईल फोन जप्त किये गये हैं जिसमें हजारों रूपयें की कीमत के मंहगे मोबाईल फोन शामिल हैं, बरामद मोबाईल फोन में 01 आईफोन, 07 वन प्लस, 08 सेमसंग, 19 ओप्पों, 30 वीवों, 22 रेडमी, 17 रियल मी, 01 टेक्नो ,01 लावा ,02 मोटोरोला,01 इनटेक्स, 01 नॉथिंग कंपनियों के हैं। इंदौर पुलिस क्राईम ब्रांच (Crime Branch) द्वारा संचालित की जा रही ’’सिटीजन कॉप एप्लीकेशन’ Citizen Cop Application वास्तव में एक Phone Application है जिसे आमजन द्वारा Google Play Store के माध्यम से डाउनलोड किया जा सकता है। इस एप्लीकेशन में प्रशासनिक तथा पुलिस अधिकारियों के संपर्क नम्बर के अलावा, अन्य महत्वपर्ण फीचर जैसे किसी घटना के संबंध में सीधे आनलाईन शिकायत अथवा पुलिस तक सूचना पहुंचाये जाने हेतु Report An Incident और किसी वस्तु चोरी अथवा गुम होने पर पुलिस में Online Complaint दर्ज कराये जाने हेतु Report Lost Article की सुविधा मुहैया कराई गई है। Report Lost Article में मोबाईल फोन अथवा अन्य वस्तु के गुमने पर सीधे इस फीचर के माध्यम से पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई जा सकती है, जिसमें आवेदक को आनलाईन ही शिकायत क्रमांक सहित रिपोर्ट से संबंधित रसीद प्राप्त होती है, जिसका उपयोग वह मोबाईल में गुम हुई सिम को बंद कराने, अथवा नई सिम प्राप्त करने के लिये कर सकता है। इस कार्यप्रणाली की आनलाईन पध्दति होने से आवेदक को अब थाने अथवा अन्य कार्यालयों मे गुम मोबाईल का आवेदन नही देना होगा। आवेदक द्वारा की गई संपत्ति गुम/चोरी होने की शिकायत पर क्राईम ब्रांच इंदौर की सायबर सेल टीम द्वारा आनलाईन शिकायत के परिपेक्ष्य में पतारसी की जाती है, जिसके परिणामस्वरूप 115 मोबाईल फोन आवेदकों को सुपुर्द किये जा रहे हैं, जिससे आमजन में आनलाईन शिकायत के प्रति जागरूकता आए तथा यह विश्वास हो कि, आनलाईन शिकायत के माध्यम से भी उनकी गुम वस्तु प्राप्त हो सकती हैं। गुम मोबाईल फोन की शिकायतों मे कार्यवाही करते हुये यदि आवेदक का मोबाईल फोन गुम होने के बाद चलना नही पाया जाता हैं, या फिर किसी वजह से खराब हो जाता हैं तो ऐसी स्थिति में मोबाईल सर्च नही हो पाता हैं। मोबाईल फोन गुम होने के बाद अगर उपयोग नही किया जाता हो तो उसे ढुढंना सम्भव नही हैं। ’’इंदौर पुलिस द्वारा आमजनता से यह अपील की जाती है कि ’’सिटीजन काप’ एण्ड्रायड फोन एप्लीकेशन का उपयोग कर आपराधिक गतिविधियों की सूचनायें तथा इससे संबंधित शिकायतें घर बैठे सीधे आनलाईन पद्धति के माध्यम से पुलिस तक पहॅुचाये। इससे न केवल आपके समय की बचत होगी, बल्कि आपकी शिकायतों अथवा सूचनाओं पर त्वरित कार्यवाही करने के लिये पुलिस को मदद मिलेगी।’’

मोबाईल गुमने/चोरी होने पर शिकायत करने हेतु नीचे दी गई प्रक्रिया से अपनी शिकायत दर्ज करें। (Process Of Complaint)

  • प्ले स्टोर से सिटीजन काप एप डाउनलोड करें (Download)।
    • खोए/चोरी की शिकायत विकल्प का चयन करें (Select Option)।
  • एग्री करें ;(Agree) ।
    •खोई/चोरी हुई वस्तु का चुनाव करें-MOBILE+SIM CARD(SELECT) ।
    • पूर्ण फार्म भरें ;(Fill Complete Form) ।
  • बिल/थाने की शिकायत कापी, की फोटो अपलोड करें एवं वैकल्पिक नंबर दर्ज करें ; (Upload Photo)।
  • सबमिट करे (Submitt)।
  • कन्फर्म करें (Conform) ।
  • कंप्लेन नंबर सेव करें (Save)।
  • मोबाईल मिलने पर आपके द्वारा शिकायत में दर्ज ।ALTERNATE मोबाईल नम्बर पर सूचित किया जायेगा ।
NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading