प्रदीप चौधरी। सिमरोल पुलिस ने घरों में नकबजनी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किए। सिमरोल थाने पर फरियादी सुरेश पिता चन्द्रशेखर देशमुख (निवासी वीला नं. F-6 वेदाहोम्स थाना सिमरोल जिला इन्दौर) द्वारा थाने पर मौखिक रिपोर्ट दर्ज कराई की दिनांक 13/11/2024 के 03.00 बजे से 04.00 बजे के बीच कोई अज्ञात चोर मेरे घर के बेडरुम की अलमारी के ड्रॉज में रखे 500-500 के 6,00,000/- रु व 100-100 के 70,000/- रुपये कुल नगदी 6,70,000/- रुपये चोरी कर ले गया। पुलिस ने अज्ञात आरोपी व चुराए गये रुपए और सामना की तलाश शुरू की। थाना प्रभारी सिमरोल अमित कुमार द्वारा पुलिस टीम गठीत की गयी। जिसमें घटना से संबंधित पूर्व नकबजनी व चोरी, लूट, डकैती के आरोपीयों के बारे में जानकारी एकत्रित की गयी। तथा संदेही आरोपीयों के बारे में दिगर जिले, आसपड़ौस के थानों व सायबर सेल की मदद से साक्ष्य एकत्रित किये गये। दिनांक 24.12.2024 को सूत्रों द्वारा घटना कारित करने वाले आरोपीयों के बारे में जानकारी मिली। उक्त सूचना पर मुखबिर द्वारा बताये स्थान पर पुलिस टीम के साथ आरोपीयों की धरपकड़ करने पहुंचे जहां पर आरोपीगण पुलिस की दबिश को देखकर भागने लगे जिसमें से धीरपिया उर्फ दिनेश पिता गंगू डाबर जाति भील उम्र 45 साल निवासी ग्राम खनिहम्बा थाना टांडा जिला धार को पकड़ा और उसके अन्य साथी फरार हो गये। धीरपिया से घटना के संबंध में पूछताछ करते अपने अन्य तीन साथियों के साथ घटना कारित करना बताया। आरोपी धीरपिया के कब्जे से उसके हिस्से में आये रुपयों में से 70,000/- रुपये जप्त किये गये। आरोपी धीरपिया का अपराधिक रिकार्ड चैक करते आरोपी धीरपिया के द्वारा सन् 2014 से लगातार चोरी और लूट जैसी घटनाओं को अंजाम दिया गया है। गिरफ्तार आरोपी- धीरपिया उर्फ दिनेश पिता गंगू डाबर जाति भील उम्र 45 साल निवासी ग्राम खनिहम्बा थाना टांडा जिला धार जप्तशुदा मनुका – चोरी की गयी मनुका में से 70,000/- रुपये । उक्त कार्यवाही निरीक्षक अमित कुमार थाना प्रभारी सिमरोल, सउनि. फारुख खान, सउनि सुरेश चौहान, प्रआर 1742 विजयसिंह गार्डे, आरक्षक 3753 रितेश परमार, आर 1310 सुमित, आरक्षक 3310 मुलायमसिंह, आरक्षक 1192 मदन, आर 449 दिनेश जमरे व आर 887 रवि तिवारी सायबर सेल के द्वारा महत्वपूर्ण एवं सराहनीय कार्य किया गया। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन नर्सिंग में विवादित अधिकारी पर नई जिम्मेदारी. // रिश्वत खोर cmho. // रिश्वत खोर प्रिंसिपल. // बिजली टावर गिरने से 5 की मौत. नहीं रहे पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह…