इंदौर । दरहसल मामला बुधवार सुबह का है जब हुकुमचंद पर स्थित प्राचीन शिव हनुमान मंदिर में मुख्य पुजारी अपना नित्य कार्य कर रहे थे इतने में भगवती माली नामक व्यक्ति आया ओर मंदिर का पानी व्यर्थ बहाने लगा! परिसर में पहले से ही पानी की किल्लत रहती है जिसकी वजह से जब पुजारी श्री विजय दास जी महाराज ने उस व्यक्ति को सद्भाव पूर्वक समझाईश दी तो व्यक्ति ने अभद्रता पूर्ण व्यवहार कर महाराज जी को जान से मारने एवं झूठे मुकादमें में फसवाने की धमकी दे डाली! जैसे ही सूचना जय श्री राम सेना संगठन इंदौर {JSRS-INDORE} के रामदूतों को मिली तो सब तुरंत मंदिर पहुच कर महाराज जी के साथ परदेशीपुरा थाना पहुँचे! संगठन के रामदूतों एवं महाराज विजय दास जी ने आवेदन दे कर दंडात्मक कार्यवाही की माँग की! पुलिस प्रशासन द्वारा कार्यवाही का आश्वासन मिला एवं तुरंत उस व्यक्ति को थाने पर लाया गया! संगठन के रामदूतों ने बताया की विजय दास जी महाराज कई साल से हुकुमचंद मिल पर स्थित मंदिर की सेवा निस्वार्थ रूप से संभाल रहे हैं एवं ऐसे साधु संतों की सुरक्षा में हमारे हर एक रामदूत तत्परता से खड़ा है! Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन वक्फ बोर्ड की नकली सील दस्तावेज ओर् फर्जी लेटर पेड बनाकर लाखो की धधली करने वाकई नासीर गिरफ़्ताऱ इंदौर क्राइम ब्रांच ने शहर में बड़ी घटना को अंजाम देने के पूर्व अवैध फायर आर्म्स के साथ 03 आरोपियों को गिरफ्तार