उज्जैन। शाखा प्रबंधक ने संकल्प एग्रो कम्पनी के नगदी व सामान को किया था गबन. जिसे पुलिस के द्वारा रिपोर्ट दर्ज होने के बाद गिरफ़्तार किया. प्रभारी बडनगर. अशोक कुमार पाटीदार ने बताया कि आरोपी रोहित दौड़ पिता कृपाराम निवासी हरनासा थाना देपालपुर इंदौर को गिरफ्तार किया गया है जिस पर बैंक के द्वारा केस दर्ज कराया गया था जिस पर कार्यवाही कर न्यायालय पेश किया। क्या था पूरा मामल…. उज्जैन के थाना बड़नगर पर फरियादी राहुल द्विवेदी द्वारा लिखित शिकायत की गई थी। जिसमें लिखा कि उसकी कम्पनी संकल्प एग्रो लाइफ साइंस कार्पोरेशन मे बड़नगर शाखा प्रबंधक के पद पदस्थ रोहित दौड़ पिता कृपाराम निवासी हरनासा द्वारा 104276/-रुपये नगदी व 209186/-रुपये का खाद बीज एवं दवाई का गबन किया गया है । शिकायत को पुलिस के द्वारा जांच पर ली गई। जिसके बाद आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। (अपराध क्रमांक 597/09.11.2024 धारा 408 भादवि) पुलिस जांच के दौरान से ही आरोपी रोहित दौड़ फरार था। जिसे कस्बा बड़नगर से गिरफ्तार किया गया , बाद में आरोपी से गबन की राशि के संबंध मे पुछताछ की गई ओर न्यायालय पेश किया। इस कार्यवाही में सराहनीय भूमिका निभाई…. थाना बड़नगर पुलिस टीम निरीक्षक अशोक कुमार पाटीदार, उनि. हेमन्त कटारे, प्र. आर. हेमराज खरे, प्र.आर. राहुल राठौर आर. संदीप बामनिया, आर. 736 मुकेश नागर की सराहनीय भुमिका रहा। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन 24 साल की युवती के साथ रेप आरोपी अरशद ने हरीश बनकर की दोस्ती फिर किया दुस्कर्म, धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव; 6 आरोपी गिरफ्तार शिक्षक ने किया अपनी शिष्या के साथ किए दुष्कर्म, आरोपी गिरफ़्तार.