इंदौर। प्रदीप चौधरी। जनवरी 2025 में प्रयागराज में आरंभ हो रहे महाकुंभ मेला के दौरान यात्रियों की यात्रा सुगम हो इसका ध्यान रखते हुए पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के डॉ. अम्बेडकर नगर से बलिया के मध्य दोनों दिशाओं में 09371/09372 बलिया डॉ. अम्बेडकर नगर बलिया कुंभ स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा। यह स्पेशल ट्रेन दोनों दिशाओं में चार-चार फेरे चलेगी। गाड़ी संख्या 09371 डॉ. अम्बेडकर नगर बलिया कुंभ स्पेशल 22 एवं 25 जनवरी , 2025 तथा 08 एवं 22 फरवरी, 2025 को डॉ. अम्बेडकर नगर से 13.45 बजे चलकर रतलाम मंडल के इंदौर(14.30/14.40), उज्जैन(15.55/16.05) एवं शुजालपुर(17.58/18.00) होते हुए अगले दिन 19.15 बजे बलिया पहुँचेगी। इसी प्रकार वापसी में गाड़ी संख्या 09372 बलिया डॉ. अम्बेडकर नगर कुंभ स्पेशल 23 एवं 26 जनवरी, 2025 तथा 09 एवं 23 फरवरी, 2025 को बलिया से 23.45 बजे चलकर रतलाम मंडल के शुजालपुर(01.27/01.29), उज्जैन(03.40/03.50) एव इंदौर(04.50/05.00) होते हुए आरंभिक स्टेशन से गाड़ी चलने के अगले दिन 05.30 बजे डॉ. अम्बेडकर नगर पहुँचेगी। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में इंदौर, उज्जैन, शुजालपुर, संत हिरदाराम नगर, विदिशा, गंज बासौदा, बीना, ललितपुर, वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी, उरई, गोविंदपुरी, फ़तेहपुर, प्रयागराज, मिर्ज़ापुर, चुनार, वाराणसी, जौनपुर, औंड़िहार और ग़ाज़ीपुर सिटी स्टेशनों पर रुकेगी। इस ट्रेन में सेकंड एसी, थर्ड एसी, स्लीपर एवं जनरल सेकेंड क्लास कोच होंगे। ट्रेन संख्या 09371 की बुकिंग 21 दिसम्बर, 2024 से सभी पीआरएस काउंटरों और आईआरसीटीसी वेबसाइट पर शुरू होगी। ट्रेनों के ठहराव, समय और संरचना के संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए यात्री कृपया http://www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर अवलोकन कर सकते हैं।खेमराज मीनाजनसंपर्क अधिकारी-रतलाम मंडल खेमराज मीनाजनसंपर्क अधिकारी-रतलाम मंडल प्रयागराज: महाकुंभ में 7 टोल प्लाजा होंगे फ्री, एंट्री के लिए नहीं देना होगा एक भी पैसा…यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार जल्द एंट्री के 7 टोल प्लाजा को फ्री कर देगी और यहां से गुजरने वालों से एक भी पैसा नहीं वसूला जाएगा. यह 7 टोल बूथ अलग-अलग जिलों के हैं, जिन पर हर रोज कई हजार लोग गुजरते हैं. प्रयागराज में एंट्री करने वाले 7 टोल बूथ अलग-अलग दिशा और जिलों में बने हैं. इसमें वाराणसी मार्ग पर हंडिया टोल प्लाजा, लखनऊ राजमार्ग पर अंधियारी टोल प्लाजा, चित्रकूट मार्ग पर उमापुर टोल प्लाजा, रीवा राजमार्ग पर गन्ने टोल प्लाजा, मिर्जापुर मार्ग पर मुंगेरी टोल प्लाजा, अयोध्या राजमार्ग पर मऊआइमा टोल प्लाजा टैक्स फ्री रहेगा. यहां यात्रियों से कोई भी टोल नहीं लिया जाएगा. NHAI के मुताबिक, सिर्फ पर्सनल वाहनों को ही फ्री एंट्री की छूट दी जाएगी. ऐसे कॉमर्शियल वाहन जिन पर माल लदा होगा, उन्हें टोल देना पड़ेगा. सरिया, बालू, सीमेंट और इलेक्ट्रॉनिक्स सामान लदे वाहनों से टोल वसूला जाएगा. महाकुंभ 45 दिनों तक चलेगा और इस दौरान यूपी के 7 टोल प्लाजा पूरी तरह फ्री रहेंगे. इन बूथ पर टोल फ्री एंट्री 13 जनवरी को शुरू होगी और 26 फरवरी तक चलेगी. यानी इन तारीखों के भीतर अगर आप प्रयागराज में एंट्री करते हैं तो किसी भी तरफ से जाएंगे, टोल टैक्स नहीं देना पड़ेगा. अनुमान है कि इस बार के महाकुंभ में करीब 40 करोड़ लोग शामिल हो सकते हैं. उज्जैन पुलिस 🚨 जरूरी सूचना.उज्जैन पुलिस द्वारा 162 वाहन चोरी के जप्त किए गए….अगर आपके या आपके किसी परिचित का वाहन चोरी हुआ है तो कृपया लिस्ट से पहचान कर पुलिस से संपर्क करें Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन घरेलू विवाद और दहेज पर… समाज के सहयोग से मजदूर की जान बचाई गई