इंदौर। प्रदीप चौधरी। पुलिसकर्मी बेहतर व उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशस्तिपत्र एवं नगद पुरस्कार से सम्मानित किया। पुलिस कमिश्नर इंदौर ने पुलिसिंग के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 10 पुलिसकर्मियों को पुरस्कृत कर सराहना की। पुलिस कमिश्नरेट में आम नागरिकों के लिए बेहतर पुलिसिंग को ध्यान मे रखते हुए, अच्छे कार्य करने वाले अधिकारी/कर्मचारियों के उत्साहवर्धन हेतु पुलिस कमिश्नर इंदौर ने साप्ताहिक कार्यक्रम शुरू किया, जिसके तहत ऐसे अधिकारी/ कर्मचारियों को पुरस्कृत किया जा रहा है, जो पुलिसिंग के अपने कर्तव्य क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य किया। साप्ताहिक पुरस्कार कार्यक्रम के अंतगर्त दिनांक 17.12.24 को पलासिया स्थित कार्यालय में पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर संतोष कुमार सिंह द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट व सराहनीय कार्य करने वाले निम्न 10 पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र व 1000/ रुपये के नगद पुरुस्कार से सम्मानित कर बधाई दी और उन्हें आगे भी ऐसे ही बेहतर कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अमित सिंह व उपस्थित अन्य पुलिस अधिकारियों ने भी पुरुस्कृत पुलिसकर्मियों के कार्य की सराहना कर उनका हौसला बढ़ाया। पुरुस्कृत पुलिसकर्मी- सउनि रविराज सिंह बैस – थाना एरोड्रम इंदौर – अपराधियों की जमानत निरस्तीकरण मे सराहनीय भूमिका के लिए। सउनि राकेश परमार – थाना खजराना – अवैध मादक पदार्थ 50 ग्राम एमडी ड्रग सहित 3 आरोपियो को पकडने पर। प्रधान आरक्षक- 1541 विजय रघुवंशी- थाना खजराना – अवैध मादक पदार्थ 17 ग्राम एमडी ड्रग सहित 2 आरोपियो को पकडने पर। कार्य. प्र.आर.1500 लोकेश गाथे- थाना छोटी ग्वालटोली – पेट्रोल छिडककर आत्मदाह का प्रयास करने वाली महिला को तत्काल एमव्हाय हॉस्पीटल मे ले जाकर भर्ती करवाकर जान बचाने मे महत्वपूर्ण भूमिका पर। आर 736 साजन डुडवे – कार्यालय पुलिस उपायुक्त जोन 01 – सीएम हेल्पलाईन संबंधी शिकायतो के निराकरण मे सराहनीय कार्यवाही के लिए। आरक्षक- 3605 नागेंद्र सिहं – थाना संयोगितागंज – दो संदिग्धो को अवैध हथियार 02 धारदार चाकुओं सहित पकडने मे महत्वपूर्ण भूमिका पर। आरक्षक- 2254 अभिषेक राठौर- कार्यालय पुलिस उपायुक्त जोन 04 – सीएम हेल्पलाईन संबंधी शिकायतो के निराकरण मे सराहनीय कार्यवाही के लिए। आरक्षक- 2570 गौरव परमार- कार्यालय पुलिस उपायुक्त जोन 04 – विवेचना के दौरान तकनीकी सहायता कर सायबर शाखा मे सराहनीय भूमिका के लिए। आरक्षक- 1201 रितेश सोलंकी- अपराध शाखा – मादक पदार्थो की तस्करी को रोकने के लिए प्रकरणों मे तकनीकी सहायता प्रदान कर 278 ग्राम एमडी ड्रग्स जप्त करने व आरोपियों की गिरफ्तारी मे सराहनीय भूमिका के लिए। आरक्षक- 2130 गौतम वर्मा- अपराध शाखा – डिजिटल अरेस्ट जैसी घटनाओं मे आरोपियों की पहचान करने एवं उनकी पतारसी मे सराहनीय भूमिका के लिए। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन क्राइम ब्रांच ने डिजिटल अरेस्ट ऑनलाइन ठगी के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया. जीर्ण शीर्ण सड़क देखने खजराना गणेश मंदिर से पैदल ही चल पड़े कलेक्टर