आमिर खान।।इंदौर पुलिस की देर रात्रि की कार्यवाही में शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों व गुंडे, बदमाशों एवं असमाजिक तत्वों के विरुद्ध कड़ा प्रहार जारी.पुलिस द्वारा कॉम्बिंग गश्त में गुंडे बदमाशों एवं अवैधानिक गतिविधियों में संलिप्त रहने वाले असामाजिक तत्वों सहित लगभग कुल 1364 बदमाशो को चेक करते हुए, उनमे से 793 पर की उचित वैधानिक कार्यवाही। शराब पीकर वाहन चलाने वाले 397 लापरवाह वाहन चालकों के विरुद्ध की गई 185 मोटर व्हीकल एक्ट की कार्यवाही। महिला संबंधी अपराधों एवं वाहनों में आगजनी व तोडफ़ोड़ में संलिप्त अपराधियों को चेक कर, आगे अपराध ना करने की दी है हिदायत । इंदौर पुलिस द्वारा गुंडे/बदमाशों व असामाजिक तत्वों की निगरानी करते हुए *लगभग कुल 1364 बदमाशो को चेक करते हुए, उनमे से 793 पर उचित वैधानिक कार्यवाही की गई हैं.जिसके अंतर्गत विभिन्न प्रकरणों में वांछित कुल 286 से ज्यादा वारंटों को कराया गया तामील, जिसमें लंबे समय से फरार– 49-स्थाई, 91-गिरफ्तारी और 146-जमानती वारंट के साथ ही 149 समंस भी किए तामील ।इस दौरान अवैधानिक गतिविधियों में संलिप्त लोगों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए शराब पीकर वाहन चलाने वाले लापरवाह वाहन चालकों पर कड़ा प्रहार करते हुए, 397 वाहन चालकों के विरुद्ध 185 मोटर व्हीकल एक्ट की कार्यवाही की गई।और ये कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी ताकि शराब पीकर वाहन चलाते हुए लोगों की जान जोखिम में डालने वाले ऐसे लापरवाह वाहन चालकों की प्रवृत्ति पर अंकुश लगाया जा सके।अवैध रूप से सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन करने वालों के विरुद्ध 02 प्रकरण पंजीबद्ध कर बदमाशों/असामाजिक तत्वों पर की वैधानिक कार्यवाही।आदतन बदमाशों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए- 170 BNSS में-15 व 129 BNSS में-13, 126B/135(3) BNSS में-79 व 141-1ख BNSS में-01 इस प्रकार कुल 108 बदमाशो/असामाजिक तत्वों पर की गई प्रतिबंधात्मक कार्यवाही/समंस तामील।इस दौरान क्षेत्र के अपराधिक प्रवृत्ति के 190-गुंडे/बदमाशों, 71-नकबजनों, 41-लुटेरों, 102-चाकूबाजों, 21-ड्रग पैडलर्स एवं 110 निगरानीशुदा बदमाशों के साथ ही 36 जिलाबदर व रासुका के बदमाशों सहित करीब कुल 571 से ज्यादा बदमाशों को किया गया चेक और की गई कार्यवाही।इस दौरान कई फरार अपराधी भी पुलिस की गिरफ्त में आये है, जिनके विरुद्ध वैद्यानिक कार्यवाही की जा रही है।इस दौरान चेक किये/पकड़े गए बदमाशों को अपराध ना करने की हिदायत देते हुए उनसे डोजियर भी भरवाए गए हैं। इंदौर पुलिस द्वारा गुंडे/बदमाशों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध इस प्रकार की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन फरियादी को जेल Forex मार्केट में इन्वेस्टमेंट के नाम पर धोखाधड़ी