आमिर खान। इंदौर पुलिस की साइबर पाठशाला में Acropolis institute of Law के स्टूडेंट्स ने लिया ये ज्ञान.., सतर्कता व जागरूकता ही है इन अपराधों से बचने का एकमात्र समाधान। सायबर अवेयरनेस के तहत आयोजित उक्त कार्यक्रम में एडीशनल डीसीपी क्राइम श्री राजेश दंडोतिया ने, 342 वीं कार्यशाला में वहां उपस्थित करीब 550 स्टूडेंट्स को वर्तमान समय के विभिन्न प्रकार के साइबर फ्रॉड, फाइनेंशियल फ्रॉड और सोशल मीडिया से संबंधित साइबर अपराधों की जानकारी दी और साइबर अपराध होने पर साइबर हेल्पलाइन-1930, पोर्टल cybercrime.gov.in, इंदौर पुलिस की साइबर हेल्पलाइन 7049124445 आदि पर किस प्रकार शिकायत करें तथा पुलिस इन पर किस प्रकार कार्यवाही करती है और साइबर अपराधों से बचने के लिए किन बातों का ध्यान रखें आदि के संबंध में, पुलिस के पास आने वाली शिकायतों के आधार पर प्रैक्टिकली बताया। उन्होंने सभी से कहा कि वर्तमान में लगभग अधिकतर कार्य और विशेषकर बैंकिंग कार्य ऑनलाइन हो गया है, इसी का दुरुपयोग कर साइबर क्रिमिनल्स बैंकिंग और फाइनेंशियल फ्रॉड पर ही सबसे ज्यादा फोकस्ड कर, लोगों को लुभावने ऑफर और डर दिखाकर फेक कॉल्स व फर्जी लिंक और नए-नए विभिन्न तरीको से अपने जाल में फंसा विभिन्न फाइनेंशियल और डिजिटल अरेस्ट जैसे फ्रॉड कर रहे है। सतर्कता और जागरूकता से ही इससे बचा जा सकता है। उन्होंने कहा कि आप सभी तो कानून के ज्ञाता बन रहे हैं तो आप सबका जागरूक रहना अत्यंत आवश्यक है, तब ही आप दूसरों को इन खतरों से बचा पाएंगे। इसलिए हम जागरूक और सतर्क रहकर पूरी सावधानी के साथ ऑनलाइन फाइनेंशियल काम करें , फर्जी कॉल व लिंक से बचकर रहे, सोशल मीडिया पर भी ध्यान रखें तथा अपनी निजी जानकारी किसी से भी शेयर नहीं करें । इस अवसर पर संस्थान के मैनेजमेंट व टीचिंग स्टाफ भी उपस्थित रहा, जिन्होनें भी साइबर सुरक्षा संबंधी बारिकियों को जाना और इंदौर पुलिस की इस मुहिम की सराहना करी।👉 इंदौर पुलिस द्वारा साइबर अपराधों के प्रति लोगों को जागरूक करने के इस अभियान के तहत, यदि कोई स्कूल/कॉलेज, संस्थान, इकाई, कॉलोनी आदि में भी साइबर अवेयरनेस की कार्यशाला आयोजित करना चाहता है या कोई जानकारी चाहता है तो वह इंदौर पुलिस के नंबर 75876 29846 पर संपर्क कर सकता है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन हाई स्कूल जवा का एक नया वीडियो आया सामने, मारपीट का आन डिमांड वाहन चोरी करने वाले शातिर चोरों की गैंग गिरफ्तार.