उज्जैन। बड़नगर। लड़की की बात को लेकर हुए विवाद में की गई निर्मम हत्या में 07 आरोपीयो को पुलिस ने गिरफ़्तार किया।  लड़की की बात को लेकर हुआ था विवाद जिसमें,पहले ट्रेक्टर से फिर लाठी, ड़ण्ड़े, धारिये से लड़ाई हुई। हत्या की घटना के बाद से  सभी आरोपी फरार चल रहे थे। थाना प्रभारी बडनगर अशोक कुमार पाटीदार की टीम के द्वारा  सातों आरोपियों को गिरफ़्तार किया है। (जिन पर अपराध क्रमांक 653/2024 धारा 109,191(2),191 (3), 190,296 बीएनएस ईजाफा धारा 103(1) बीएनएस 1. जुनेद उद्दीन पिता लतिफ उद्दीन 2. रमजान उद्दीन पिता रशीद उद्दीन 3. अनवर उददीन पिता नसरूद्दीन 4. रहीम उद्दीन पिता अल्ताफ उद्दीन 5. मंजुर पिता बाबु 06. कयाम पिता सलाम खां 07. मोईन पिता कयाम निवासीगण ग्राम लिखोदा को गिरफ्तार किया गया।)

हत्या घटना की जानकारी….

उज्जैन के बड़नगर में दिनांक 04.12.2024 को फरियादी आसिफ खां (पिता कालू खां निवासी ग्राम लिखोदा बड़नगर) के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई. कि दिनांक 04.12.2024 को मेरे भाई रुस्तम खाँ के लड़के पर लड़की भगाने के आरोप की बात को लेकर रंजिश में मेरे भाई शहजाद, रईस, अफसाना, नाहरु उर्फ नारिया, रुस्तम, अलताफ को आबिद, रमजान, रफीक, मंजुर, कयाम, मोईन, अनवर, रहिम, अलताफ, जुनैद ने अश्लील गालीयाँ  देते हुए जान से मारने की नियत से लोहे के धारदार धारिये व लठ्ठ ड़ण्ड़ो से मारपीट की। मारपीट मे आई चोटो के कारण शहजाद पिता कालूखाँ की उपचार के ही दौरान मृत्यु  हो गई।  रिपोर्ट पर होने के बाद पुलिस के द्वारा जांच शुरू कर फरार आरोपियों की तलाश शुरू की। जांच के बाद विभिन्न धाराओं में अपराध दर्ज किया। अप. क्रमांक 653/2024 धारा 109,191 (2), 191(3), 190,296 बीएनएस ईजाफा धारा 103(1) बीएनएस मे अपराध पंजीबंध्द कर विवेचना मे लिया गया।

पुलिस के की गई कार्यवाही….   वही पुलिस के द्वारा प्रकरण की गम्भीरता को देखते हुए पुलिस टीम द्वारा आरोपीयो के घर पर दस्तक दी गई जिसमे सभी आरोपी घर से फरार  पाए गए। बाद आरोपीयो की तलाश आस-पास के गाँव और अन्य परिजनो के यहाँ की पर नही मिले के बाद प्रकरण में मुखाबिर तंत्र की सूचना पर से आरोपी जुनेद पिता लतिफ खां निवासी ग्राम लिखोदा, रमजान पिता रसीद खां निवासी ग्राम लिखोदा, रहीम पिता अल्ताफ निवासी ग्राम लिखोदा, अनवर पिता नसरुद्दीन निवासी ग्राम लिखोदा को कैसुर सादलपुर मे बस स्टेण्ड़ पर चाय की होटल पर दबिश दी गई जहाँ घेराबंदी कर आरोपीयों को गिरफ़्तार किया। बाद 03 आरोपी मंजुर पिता बाबु निवासी ग्राम लिखोदा, कयाम पिता सलाम खां निवासी ग्राम लिखोदा, मोईन पिता कयाम निवासी ग्राम लिखोदा को ग्राम पीपलु के पास से पकड़ा बाद आरोपीयो से पुछताछ कर घटना मे प्रयुक्त लोहे का धारिया व बाँस के लठ्ठ पृथक-पृथक जप्त किये गये बाद आरोपीयों को गिरफ्तार किया गया।

जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया उनके नाम…

  1. जुनेद उद्दीन पिता लतिफ उद्दीन निवासी ग्राम लिखोदा
  2. रमजान उद्दीन पिता रशीद उद्दीन निवासी ग्राम लिखोदा
  3. अनवर उददीन पिता नसरूद्दीन निवासी ग्राम लिखोदा
  4. रहीम उद्दीन पिता अल्ताफ उद्दीन निवासी ग्राम लिखोदा
  5. मंजुर पिता बाबु निवासी ग्राम लिखोदा
  6. कयाम पिता सलाम खां निवासी ग्राम लिखोदा
  7. मोईन पिता कयाम निवासी ग्राम लिखोदा

इन सभी के आपराधिकरिकार्ड…..

  1. रमजान पिता रशीद खां निवासी ग्राम लिखोदा अप. क्रमांक 584/2016 धारा 232,294,506,34 भादवि
  2. मोईन पिता कयाम निवासी ग्राम लिखोदा                     अप. क्रमांक 795/2021 धारा 323,324,294,506,34 एवं एससी/एसटी एक्ट

गिरफ्तारी के शेष आरोपी

  1. आबिद खां पिता रशीद खां निवासी ग्राम लिखोदा
  2. अलताफ पिता रशीद खां निवासी ग्राम लिखोदा
  3. रफीक पिता अनवर खां निवासी ग्राम लिखोदा

इस कार्यवाही में सराहनीय भूमिका-उक्त प्रसंशनीय कार्य में

थाना बड़नगर पुलिस टीम निरीक्षक अशोक कुमार पाटीदार उनि. सुरेन्द्रसिंह गरवाल, उनि. चाँदनी पाटीदार, सउनि. शैतानसिंह, सउनि. देवीलाल मालीवाड़, प्र. आर. हेमराज खरे, प्र. आर. प्रदीप ड़ामोर, प्र. आर. 576 राहुलसिंह, आर. महेश मौर्य, आर. रुपेश पर्ले, आर. अजय चौहान, आर. मुकेश नागर, आर. संदीप बामनिया, सै. अमरसिंह चौहान, सै. ऊंकारलाल, सै. भुपेन्द्रदास बैरागी की सराहनीय भूमिका रही।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

प्रातिक्रिया दे

You missed

Translate »

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading