इंदौर। प्रदीप चौधरी। समय-सीमा में सीमांकन नहीं करने पर कलेक्टर आशीष सिंह ने 12 अधिकारियों पर लगाया जुर्माना.
कलेक्टर आशीष सिंह ने समय-सीमा में सीमांकन नहीं करने पर 12 अधिकारियों के खिलाफ़ कार्यवाही करते हैं जुर्माना लगाया। उन्होंने यह कार्यवाही समय-सीमा (टीएल बैठक) में समीक्षा के दौरान उक्त लापरवाही पाये जाने पर की है। कलेक्टर आशीष सिंह ने सभी राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया है कि ‍वे राजस्व प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करें। समय-सीमा में प्रकरण निराकृत नहीं होने पर संबंधित अधिकारियों के विरूद्ध कार्यवाही की जाएगी।
कलेक्टर ने उक्त कार्यवाही नायब तहसीलदार सिमरोल, तहसीलदार सांवेर, तहसीलदार देपालपुर, नायब तहसीलदार जूनी इंदौर, नायब तहसीलदार बेटमा, अतिरिक्त तहसीलदार राऊ, तहसीलदार खुड़ैल, तहसीलदार बिचोली हप्सी, तहसीलदार मल्हारगंज, नायब तहसीलदार खुड़ैल, नायब तहसीलदार बिचोली हप्सी और नायब तहसीलदार मानपुर के विरूद्ध की है। इसी तरह कलेक्टर श्री सिंह ने सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों को भी समय-सीमा में निराकृत करने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि 50 दिन से अधिक के अवधि के लंबित प्रकरणों का निराकरण अगले सात दिनों में शिविर लगाकर किया जाये।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading