इंदौर। प्रदीप चौधरी। महिल व्यापारी को डिजिटल अरेस्ट कर 1 करोड़ 60 लाख रु ठगी मामले में बैंक अकाउंट देने वाले 4 आरोपियों को क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार…मध्य प्रदेश के इंदौर में पिछले दिनों महिला व्यापारी को फर्जी तरिके से डिजिटल अरेस्ट कर 1 करोड़ 60 लाख रु ठगने के मामले में क्राइम ब्रांच ने मेहर और सूरत से 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया हे.. आपको बता दें पिछले दिनों एक महिला व्यापारी को जेट एयरवेज़ के मालिक नरेश गोयल का नाम लेकर ED और मनी लॉन्डरिंग के तहत घर में फ़र्ज़ी तरीक़े से डिजिटल अरेस्ट करके 1 करोड़ 60 लाख रुपये की ठगी की गई थी इस मामले में महिला साइबर सेल ओर क्राइम ब्रांच में शिकायत की थी पुलिस ने इस मामले में मेहर और सूरत से चार आरोपियों को गिरफ़्तार किया है इस मामले में क्राइम ब्रांच के DCP राजेश त्रिपाठी ने बताया कि महिला को RBI सीबीआई और पुलिस का अधिकारी बन फिर उसके बाद ED मनी लॉन्डरिंग वह अन्य तरीक़े से दबाव बनाकर डिजिटल अरेस्ट किया गया था जिससे महिला को बहुत ज़्यादा डराया धमकाया गया था और अकाउंट फ्रिज करना और मुक़दमे दर्ज करने और जेल भेजने की धमकी देकर 1 करोड़ 60 लाख रुपये ठग लिए थे ठगों ने महिला की 1 करोड़ की एफडी भी तुड़वा दी थी इस पूरे मामले में अकाउंट उपलब्ध कराने वाले मेहर के राकेश बंसल और उसके पिता चंद्रभान और सूरत की दो अन्य युवकों प्रतिक और अभिषेक को गिरफ़्तार किया है मेहर के पिता पुत्र ने जो अकाउंट ठगों को उपलब्ध कराए थे उसमें 10 लाख रुपया का ट्रांजेक्शन हुआ वहीं सूरत में पकड़ाए दोनों युवकों के अकाउंट में 5, लाख रुपये का ट्रांजेक्शन हुआ पुलिस ने चारों आरोपियों को रिमांड पर लिया है और मुख्य आरोपी तक पहुँचने की कोशिश कर रही है पूरे मामले में पुलिस आरोपियों बारीकी से पूछताछ करने में जुटी हैराजेश त्रिपाठी डीसीपी क्राइम ब्रांच Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन फर्जी Digital arrest के माध्यम से ऑनलाइन ठगी की वारदात को अंजाम देने वाली गैंग के सूरत (गुजरात) एवं मैहर (मध्यप्रदेश) के कुल 04 आरोपी, क्राईम ब्रांच इंदौर पुलिस की कार्यवाही में गिरफ्तार। 12 अधिकारियों पर लगाया जुर्माना, समय पर सीमांकन न करने पर.