रायपुर। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी का 8वां राज्य सम्मेलन 19-20 दिसम्बर को सूरजपुर जिले के कोयलांचल विश्रामपुर में आयोजित होने जा रहा है। इस सम्मेलन में 150 से अधिक निर्वाचित प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। राज्य सचिव एम के नंदी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि सम्मेलन में पार्टी के अखिल भारतीय केंद्र से पोलिट ब्यूरो सदस्य रामचंद्र डोम तथा तपन सेन और राज्य प्रभारी, केंद्रीय सचिवमंडल सदस्य जोगेंद्र शर्मा भी हिस्सा लेंगे। उन्होंने बताया कि इस सम्मेलन में पार्टी के पिछले तीन सालों के कामकाज की समीक्षा और आगामी तीन सालों के लिए पार्टी की दिशा का निर्धारण किया जाएगा। इसके साथ ही पार्टी की नई राज्य समिति और पार्टी के अप्रैल में होने जा रहे महासम्मेलन के लिए प्रतिनिधियों का चुनाव किया जायेगा। माकपा सचिव ने बताया कि राज्य सम्मेलन के पूर्व पार्टी के सभी जिला सम्मेलन, लोकल सम्मेलन और ब्रांचों के सम्मेलन संपन्न हो चुके हैं और जनतांत्रिक ढंग से नेतृत्व का निर्वाचन संपन्न हो चुका है। एम के नंदीसचिव, माकपा, छग(मो) 94060-22097 Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन नफरती भाषणों और अल्पसंख्यकों के दानवीकरण का तेजी से बढ़ता ग्राफ राजेंद्र शर्मा के तीन व्यंग्य