कल दिनांक 5/12/2024 को मऊगंज शासकीय कालेज में लगाया जाएगा लाइसेंस का शिविर News National World/ रीवा/ परिवहन विभाग रीवा ने अच्छी पहल करते हुए छात्रो के लर्निंग लाइसेंस के लिए उनके कॉलेजो/ संस्थाओ में जाकर शिविर लगाया गया। जहा पर छात्रो को यातायात के नियमों के बारे में समझाइस दी गई एवं छात्रो को यह बताया गया की सुरक्षित वाहन चालन के लिए ड्राइविंग लाइसेंस बहुत आवश्यक है। छात्रो को लर्निंग लाइसेंस कैसे बनाते है इस बात क़ी जानकारी क्लास में ही ऑनलाइन पोर्टल से वही पर लाइसेंस बनाकर दी गई। संस्था ने लड़कियों के लर्निंग लाइसेंस निःशुल्क बनाए जायेगें… जो कि यह लर्निंग लाइसेंस का शिविर शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था रीवा में लगाया गया।लाइसेंस प्रशिक्षण के दौरान आरटीओ अधिकारी रीवा मनीष त्रिपाठी, परिवहन सुरक्षा स्क्वाड प्रभारी रवि मिश्रा, परिवहन कार्यालय से लाइसेंस शाखा प्रभारी सुखीनंद कोल, सचिन सोनी, शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था रीवा के प्राचार्य एसएन मिश्रा, विपुल पांडे, आरएन पटेल, संजय पांडे, प्रभास सिंह आदि शामिल रहे। वही लाइसेंस बनने के पश्चात प्राचार्य एसएन मिश्रा के हाथो से छात्रो को लाइसेंस की प्रति प्रदाय कराई गई। जहा पर 50 फ़ेसलेश लाइसेंस बनाये गए। और आज दिनांक 5/12/2024 को लाइसेंस का शिविर मऊगंज शासकीय कालेज में लगाया जाएगा। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन तेरी अदा इतनी कातिल नहीं! रोहन दायमा क्षत्रिय नायक समाज युवा संगठन से नगर अध्यक्ष नियुक्त किया