कर्नाटक।। सिंगरौली।। कर्नाटक के हासन में सड़क दुर्घटना में ट्रेनी IPS ऑफिसर हर्षवर्धन की मौत हो गई। हर्षवर्धन ने हाल ही में मैसूर स्थित कर्नाटक पुलिस अकादमी (KPA) में चार हफ्ते की ट्रेनिंग पूरी की थी और वह हासन में डिप्टी पुलिस सुपरिटेंडेंट के रूप में अपनी पहली नियुक्ति लेने के लिए जा रहे थे। कर्नाटक के हासन में हुए सड़क दुर्घटना में एक ट्रेनी IPS की मौत हो गई। कर्नाटक कैडर के 2023 बैच के अधिकारी हर्षवर्धन अपनी सरकारी कार से मैसूर से हासन जा रहे थे। उसी दौरान हासन से करीब 10 किलोमीटर दूर किट्टाने के पास शाम करीब 04:20 बजे यह दुर्घटना हुई। हर्षवर्धन कर्नाटक पुलिस अकादमी में ट्रेनिंग पूरी करने के बाद जिला प्रशिक्षण के लिए हासन जा रहे थे। हर्षवर्धन हासन जिले के होलेनरसीपुर में प्रोबेशनरी डिप्टी सुपरिटेंडेंट के रूप में ड्यूटी पर रिपोर्ट करने के लिए हासन जा रहे थे। इसी दौरान हासन-मैसूर रोड पर हसन तालुक के किट्टाने के पास उनकी गाड़ी का टायर फट गया। टायर फटने के चलते ड्राइवर मंजे गौड़ा का नियंत्रण गाड़ी से खो गया और गाड़ी सड़क किनारे स्थित एक घर से टकरा गई। हादसे में हर्षवर्धन को गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर उन्हें रेस्क्यू किया और हासन के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। फिर हालत बिगड़ता देख उन्हें ग्रीन कॉरिडोर (जीरो ट्रैफिक) के माध्यम से बेंगलुरु ले जाने की व्यवस्था की गई लेकिन इसी दौरान उनकी मौत हो गई। हादसे में ड्राइवर मंजे गौड़ा को मामूली चोट आई है और उनका हासन के अस्पताल में इलाज चल रहा है। हासन के अधिकारियों ने बताया कि हर्षवर्धन मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले के देवसर गांव के निवासी थे। उन्होने हाल ही में मैसूर स्थित कर्नाटक पुलिस अकादमी (KPA) में चार हफ्ते की ट्रेनिंग पूरी की थी और वह हासन में डिप्टी पुलिस सुपरिटेंडेंट के रूप में अपनी पहली नियुक्ति लेने के लिए जा रहे थे। ADGP ट्रेनिंग आलोक कुमार ने इस हादसे पर दुख जताया है उन्होंने कहा हमने एक युवा और बेशकीमती जीवन खो दिया। सड़क सुरक्षा पर सभी स्तरों पर उचित ध्यान देने की जरूरत है। हर्षवर्धन का परिवार मूल रूप से बिहार का है। मगर पिता की नौकरी के चलते वो मध्यप्रदेश में रह रहा था। उनके पिता अखिलेश सिंह एक सब डिवीजनल मजिस्ट्रेट हैं। हादसे के बाद कर्नाटक पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच रहे हैं।

एसडीएम के आई.पी.एस बेटे के निधन से शोक की लहर
कलेक्टर सहित अधिकारियों ने दी श्रद्धांजलि
सिंगरौली 02 दिसंबर 2024 / जिले के उपखंड देवसर में पदस्थ एसडीएम अखिलेश सिंह के आई.पी.एस प्रोबेशनर पुत्र हर्ष बर्धन सिंह 2023 बैच की रविवार शाम को कर्नाटक के सड़क दुर्घटना में मौत होने की जानकारी प्राप्त होते ही शोक की लहर छा गई । श्री हर्ष बर्धन कर्नाटक पुलिस अकादमी में अपना प्रशिक्षण समाप्त करने के बाद जिला प्रशिक्षण के लिए हासन जा रहे थे, तभी हासन जिले में एक सड़क दुर्घटना में उनकी मृत्यु हो गई।
कलेक्ट्रेट सभागार में कलेक्टर श्री चंद्रशेखर शुक्ला सहित अधिकारी एवं कर्मचारीयों ने मृतक आई.पी.एस श्री सिंह को अपनी सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित कि । तथा कलेक्टर श्री शुक्ला ने अपनी शोक संवेदना व्यक्त करते कहा कि सबके बीच से एक आई.पी.एस जो प्रदेश के विकास में अपने भूमिका निभा सकते थे वो नहीं रहे , उनके इस अपूर्णीय क्षति की पूर्ति करना असंभव है। उन्होंने मृतक की परिवार को इस असहनीय घड़ी में सहनशक्ति प्रदान करने की ईश्वर से कामना कि। तद्पश्चात दो मिनिट का मौन रखा कर मृतक की आत्म की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की गई । इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी गजेंद्र सिंह नागेश, अपर कलेक्टर अरविंद झा, सयुक्त कलेक्टर संजीव पांडे,
एसडीएम सृजन वर्मा ,राजेश शुक्ला सहित अधिकारी कर्मचारी ने अपनी श्रद्धांजलि दी।
NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

प्रातिक्रिया दे

You missed

Translate »

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading