इंदौर। भारत में लैंगिक भेदभाव खत्म करने एवं नारी सम्मान को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न नारों ,तख्तियों के साथ लोगों को जागरूक करने के लिए रैली निकाली गई। जिसमें महिलाओं के अधिकारों व उनके विरुद्ध होने वाले शोषण व हिंसा को रोकथाम के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे साथ ही योगदान देने की भी शपथ ली गई। प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा, सशक्तिकरण और लैंगिक असमानता को खत्म करने के लिए मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार 25 नवंबर से 10 दिसंबर तक “हम होंगे कामयाब पखवाड़ा” चलाया जा रहा। जिसमें जिला प्रशासन व इंदौर पुलिस द्वारा विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किए जा रहे।। “हम होंगे कामयाब” अभियान की शुरुआत की गई….. इसी के तहत इंदौर पुलिस के द्वारा सोमवार दिनांक 02 दिसंबर 2024 को इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह व पुलिस आयुक्त नगरीय संतोष कुमार सिंह के साथ जेंडर आधारित हिंसा उन्मूलन के प्रति सामाजिक जन चेतना के लिए पुलिस व प्रशासनिक विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों के द्वारा एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया जिसे नेहरू स्टेडियम इंदौर से प्रारंभ किया गया। साथ ही इस अवसर पर कलेक्टर इंदौर आशीष सिंह व एडिशनल कमिश्नर इंदौर मनोज कुमार श्रीवास्तव की उपस्थित में सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को “महिलाओं के अधिकारों व उनके विरुद्ध होने वाले शोषण व हिंसाओ को रोकथाम में हम सभी हरसंभव प्रयास कर योगदान देगे“ यह शपथ दिलवाई गई।। View this post on Instagram वही साथ ही कहा गया कि जेंडर आधारित हिंसा उन्मूलन की जिम्मेदारी महिला व पुरुषों दोनों की होगी और समाज में ये हिंसा केवल शारिरिक ही नही बल्कि मानसिक रूप से भी मौजूद (विद्यमान) है, जिसको खत्म करने के लिए हम सभी को एक ओर सकारात्मक दिशा में प्रयास करना व सामाजिक दृष्टिकोण में बदलाव लाने के लिए जन जागरूकता (जनजागृति) लाना होगा, तभी हम कामयाब होंगे ओर यही कामयाब अभियान का उद्देश्य है। लैंगिक भेदभाव को लेकर रैली को दी हरी झंडी… महिला से लैंगिक भेदभाव व उनके प्रति नकारात्मक सामाजिक दृष्टिकोण में बदलाव के लिए जागरूकता हेतु रैली को कलेक्टर आशीष सिंह व अति. पुलिस आयुक्त (अपराध/मुख्यालय) मनोज कुमार श्रीवास्तव ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। जिसमें महिला एवं बाल विकास विभाग इंदौर की महिला अधिकारियों/ कर्मचारियों व इंदौर पुलिस के महिला व पुलिसकर्मी ने बढ़ चढ़कर भाग लिया और विभिन्न तख्तियों पर लिखे स्लोगन व नारे लगाकर लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया गया। यह रैली नेहरू स्टेडियम से शुरू होकर जीपीओ चौराहा से शिवाजी वाटिका चौराहा, रेसीडेंसी कोठी होते हुए नेहरू स्टेडियम पर समाप्त की गई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित अतिथिगण. कार्यक्रम में महिला व बाल विकास अधिकारी इंदौर रामनिवास बुधौलिया, अति. पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय) श्रीमती सीमा अलावा, अति. पुलिस उपायुक्त (महिला सुरक्षा/अजाक) श्रीमती प्रियंका डुडवे, सहायक पुलिस आयुक्त (महिला सुरक्षा/अजाक) श्रीमती सोनू डाबर सहित महिला एवं बाल विकास विभाग इंदौर के अधिकारियों/ कर्मचारियों व इंदौर पुलिस की महिला व पुलिसकर्मी उपस्थित रही, जिन्होंने अपनी फिटनेस हेतु ट्रेनर सुश्री आर. के. माहेश्वरी के बताए अनुसार जुम्बा योगा भी किया गया। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन पहली पोस्टिंग पर जॉइन करने जा रहे ट्रेनी IPS अफसर देवसर SDM के पुत्र की सड़क दुर्घटना में मौत एड्स दिवस के उपलक्ष्य पर पोस्टर और बैनर के माध्यम से किया गया जागरूकता कार्यक्रम