सिविल लाइन थाना में शव रखकर डीई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग। News National World/रीवा/ म.प्र. पूर्व क्षेत्र विद्युत लिमिटेड अमहिया रीवा में कम्प्यूटर पद पर पदस्थ आउटसोर्स कर्मचारी उमाकांत द्विवेदी निवासी महाजन टोला रीवा की बीते दिनांक 29/11/24 को मौत हो गयी थी जिसे लेकर आज परिजनों ने सिविल लाइन थाने में शव लेकर डीई नरेंद्र मिश्रा के विरुद्ध रिपोर्ट लिखाने के लिए अड़े हुए थे लेकिन अधिकारियों के आश्वासन के बाद परिजन मान गए। बता दे कि आउटसोर्स कर्मचारीउमाकांत द्विवेदी म.प्र. पूर्व क्षेत्र विद्युत लिमिटेड अमहिया रीवा में कम्प्यूटर पद पर पदस्थ थे जिन्होंने पहाड़िया में अज्ञात कारणों से ब्रिक्स प्लांट पर 26/11/24 दिन मंगलवार को जहर खा ली थी जिसे डीई नरेंद्र मिश्रा के द्वारा बिना पुलिस को सूचना एवं घर वालो को सूचना दिए वगैर सरकारी अस्पताल में न ले जाकर सीधे मिनर्वा अस्पताल में भर्ती कराया गया।जहा पर 29 नवंबर 2024 को उपचार के दौरान उनकी मौत हो गयी। बताया ये जाता है कि जिस वक्त अस्पताल में भर्ती कराया गया था उस वक़्त ही उमाकांत द्विवेदी की तबियत बहुत ही खराब थी डाक्टरो ने उपचार के दौरान ही उन्हें बाहर ले जाने के लिए कहा था लेकिन परिजन नही ले जा पाए जिनकी 29 नवंबर को मौत हो गयी।वही परिजनों ने म.प्र. पूर्व क्षेत्र विद्युत लिमिटेड अमहिया रीवा के डीई नरेंद्र कुमार मिश्रा प्राइवेट ब्रिक्स प्लांट में काम कराना, मानसिक प्रताड़ना देना, जमीन में पैसा लगवाया गया पैसे मांगने पर पैसा नही दिया जाता था जान से मारने की धमकी दी जाती थी एवं जहर देकर मारने का आरोप लगाए है साथ परिजनों ने डीई के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्यवाही की मांग की है हकीकत क्या है ये तो सही जांच के बाद ही कहा जा सकता है। फिलहाल डीई नरेंद्र कुमार मिश्रा के ऊपर प्रताड़ित करने का आरोप लगे है कि उनके निर्देशन में अमहिया विद्युत विभाग में काम न कराकर अपने ब्रिक्स प्लांट में काम कराया जाता था और प्रताड़ित किया जाता था इसी बजह से आउटसोर्स कर्मचारी ने जहर खा ली है Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन डीजीपी सुधीर सक्सेना का विदाई समारोह… कल 1 दिसंबर 2024 को श्री सीताराम विवाह की निकाली जाएगी भव्य शोभा यात्रा
You must be logged in to post a comment.