गड्ढेयुक्त सड़क का निर्माण कार्य होने से लोगो का आवागमन होगा सुगम।

News National World रीवा/ रीवा जिले के जवा तहसील अंतर्गत जवा से लूक तक 5 वर्ष पूर्व विश्वनाथ सिंह इंटरप्राइजेज रीवा द्वारा बनायी गयी प्रधानमंत्री सड़क योजना की सड़क  टूट गयी है और कई जगहों में जानलेवा गड्ढे हो गए है जिस कारण आये दिन लोग दुर्घटना का शिकार होते रहते है जिसके मरम्मत कार्य हेतु समाजसेवियो द्वारा कई बार शिकायत भी की थी। जिसे देखते हुए प्रधानमंत्री सड़क योजना के जीएम ने तत्काल मरम्मत कार्य कराने का आदेश दिया गया। जो निरंतर विभाग द्वारा निर्माण कार्य कराया जा रहा है। जिसके मरम्मत कार्य होने से अब लोगो का आवागमन सुगम हो जाएगा।


   बता दे कि उक्त रोड अंतर्गत सितलहा पुल के पास, नगवा के मेन बाजार, नगवा बस्ती नहर के पास, गुलरिहा और लूक गांव में बड़े बड़े गड्डो के साथ सड़क जर्जर है जिस कारण आये दिन दुर्घटनाये होती रहती है। जिनका पैच कार्य जारी है

    वही ग्रामीणों का कहना है कि रोड टूटने का मुख्य कारण है सड़क पर घरों का पानी आना है सड़क पर पानी भरे होने से रोड टूट रही है यदि उक्त गड्डोयुक्त जगहों में पीसीसी का निर्माण कार्य कराया जाय तो अच्छी सड़क बन सकती है।

kushmendra's avatar

By kushmendra

Journlist- NNW News(News National World)

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading