News National World/दिव्यगवा/ रीवा जिले के जवा तहसील अंतर्गत दिव्यगवा में भगवान बिरसा मुंडा जयंती के शुभ अवसर पर भारत सरकार द्वारा जनजाति गौरव दिवस दिनांक 15 नवंबर से 26 नवंबर 2024 तक मनाया जाने का आदेश दिया था इसके उपलक्ष्य में आज 26/11/2024 को भगवान बिरसा मुंडा शासकीय महाविद्यालय दिव्यगवा में जनजाति गौरव दिवस का समापन,संविधान दिवस एवं कानून दिवस के रूप में मनाया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जन भागीदारी के अध्यक्ष युवराज घनश्याम सिंह एवं महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. दिनेश कुमार यादव, डॉ. जितेंद्र कुमार पांडे, डॉक्टर अरुणेश प्रताप सिंह, डॉ. सुनीता बघेल सहित सभी शैक्षणिक एवं अशैक्षणिक के स्टाफ के साथ-साथ महाविद्यालय के छात्र छात्राओं ने इस कार्यक्रम में बढ़चढ़कर के हिस्सा लिया। उस दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य डाक्टर दिनेश कुमार यादव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय संविधान हमें हमारे अधिकारों और कर्तव्यों के बारे में बताता है। हमें इसे समझना चाहिए और इसके प्रावधानों का पालन करना चाहिए तथा संविधान हमारे देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन डीपीवाई कालेज सभागार डभौरा में मनाया गया संविधान दिवस जॉन मिशन स्कूल रतहरा रीवा में भारतीय संविधान दिवस का आयोजन हुआ सम्पन्न
You must be logged in to post a comment.