आमिर खान।।इंदौर के अधिकारियों/कर्मचारियों को एडिशनल कमिश्नर इंदौर ने किया पुरस्कृत। पुलिस की डायल-100 सेवा के सफलतम 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में, बेहतर कार्य करने वालों को मिला, उनके पूर्ण लगन व मेहनत से कर्तव्यनिष्ठ होने का सम्मान। इंदौर– किसी अप्रिय स्थिति व अपराध नियत्रंण एवं आम नागरिकों को किसी भी प्रकार की समस्या होने पर समय पर सहायता पहुंचाने के उद्देश्य से, पुलिस की डायल-100 एफआरवी सेवा मुस्तैदी से अपना कार्य कर रही है। आज दिनांक 25 नवंबर को मध्य प्रदेश शासन की इस महत्वाकांक्षी परियोजना डायल-100 के सफलतम गौरवशाली 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में एवं SYRMA एसजीएस टेक्नोलॉजी लिमिटेड वायरलेस सिस्टम के दो वर्ष पूर्ण होने पर, एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन आज दिनांक 25.11.24 को पुलिस आयुक्त कार्यालय इंदौर के सभागार में किया गया। इंदौर शहर अंतर्गत डायल-100 सेवा से जुड़े अधिकारी/कर्मचारीगण बेहतर कार्य कर, त्वरित कार्यवाही करने के लिए प्रोत्साहित हो, इसको ध्यान में रखते हुए पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर संतोष कुमार सिंह के निर्देशन में आयोजित उक्त कार्यक्रम में अति.पुलिस आयुक्त (का./व्य.) नगरीय इंदौर अमित सिंह की विशेष उपस्थिति में, डायल-100 नोडल अधिकारी व अति. पुलिस उपायुक्त (सुरक्षा) प्रमोद सोनकर, उप पुलिस अधीक्षक (रेडियो) श्रीमती दुर्गा गर्ग, निरीक्षक (रे) इंदल सिंह पंडितिया, BVG के सुपरवाइजर श्री योगेश श्रीवास्तव व कंट्रोल रूम में कार्यरत डायल-100 का स्टाफ एवं डायल-100 के पायलटगण उपस्थित रहे।इस अवसर पर एडिशनल कमिश्नर इंदौर अमित सिंह ने कहा कि, डायल-100 सेवा, पुलिस की कार्यप्रणाली का एक महत्वपूर्ण अंग है, इसे हम जितना बेहतर करेगें उतनी ही पुलिसिंग बेहतर होगी और आमजन की समस्याओं का त्वरित निराकरण होगा तथा इससे पुलिस की और बेहतर छवि जनता के बीच जाएगी। हम सभी ने अभी तक अच्छा काम किया है और आगे भी हम सभी को मिलकर आम जनता के हितों के लिये चलायी जा रही इस महत्वपूर्ण सेवा को और बेहतर बनाने के लिये हमेशा कृत संकल्पित रहना चाहिए। साथ ही उन्होंने, इंदौर शहर में डायल-100 सेवा के संचालन में बेहतर व उत्कृष्ट कार्य करने वाले, इंदौर के अधिकारियों/कर्मचारियों के कार्यों की सराहना कर, शील्ड व प्रशस्ति पत्र से पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन जनतंत्र की सौतेली मां! अमहिया पुलिस की कार्यवाही में 02 मोटरसाइकिल सहित चोर हुआ गिरफ़्तार
You must be logged in to post a comment.