तराई क्षेत्र के जवा तहसील में खाद की किल्लत। महंगे दामों में खाद लेने के लिए मजबूर है किसान, प्रशासन बेखबर। News National World/जवा/मामला रीवा जिले के जवा तहसील मुख्यालय से सामने आया है जहा पर खाद की किल्लत होने से दीपक ट्रेडर्स के संचालक रामउजागर गुप्ता पर डुप्लीकेट डीएपी खाद को महंगे दामों में बेचने का आरोप लगा है। बताया जाता है कि उक्त दुकानदार पोटाश युक्त डीएपी खाद किसानों को 1400 रुपये से लेकर 1500 लेकर बेचा जा रहा है और किसान खाद की कमी होने के कारण खाद लेने को मजबूर हो रहे। बताया जाता है कि रबी फसल की बोनी इस वक़्त जोरो पर है लेकिन किसान समृद्धि केंद्र महूहाटोला सहित सभी समितियों में खाद नही है खाद नही होने से किसानों को जवा में संचालित दीपक ट्रेड्स से खाद लेनी पड़ रही है जो डुप्लीकेट बताई जा रही है डीएपी खाद डुप्लीकेट है या सही ये तो सैंपल जांच के बाद ही कहा जा सकता है। लेकिन किसानों ने आरोप लगाए है। इस संबंध में जब डीडीए यूबी बागरी से बात की गई तो उनका कहना है जांच दल भेजा गया है डुप्लीकेट खाद पाए जाने एवं डीएपी के नाम पर ज्यादा राशि लेने पर उक्त दुकान का लाइसेंस निरस्त कर कार्यवाही की जाएगी।अब देखना यही होगा कि क्या सही जांच कर किसानों द्वारा लगाए गए आरोपो पर कार्यवाही होगी या मामला भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाएगा। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन गौतम अडानी पर रिश्वतखोरी के आरोप, अमेरिका में गिरफ्तारी वारंट जारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी दो घंटे तक रहे डिजिटल अरेस्ट,डरकर ठग को दिया बैंक अकाउंट नंबर।
You must be logged in to post a comment.