इंदौर। आमिर खान।।स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 के क्रम में वाटर प्लस और सेवन स्टार सर्टिफिकेट प्राप्त करने का लक्ष्य लेकर शासन की गाइडलाइन अनुसार विश्व शौचालय दिवस (वर्ल्ड टॉयलेट डे) पर आज 19 नवंबर को निगम प्रशासन द्वारा शौचालय सुपर स्पॉट अभियान के तहत महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक रमेश मेंदोला, आयुक्त शिवम वर्मा द्वारा झोन क्रमांक 7 वार्ड क्रमाक 28 के अंतर्गत एमआर 10 रोड होटल मेरियट के पास स्थित शारदा मठ स्थित शुलभ शौचालय परिसर में शौचालय सुपर स्पॉट अभियान की शुरूआत की गई। इस मौके पर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि कोई मेहमान आता है तो हम हमारा बैडरूम दिखाते हैं पूजा घर दिखाते हैं किचन दिखाते हैं लेकिन कोई भी अपना टॉयलेट नहीं दिखाता है। यह सिर्फ इंदौर ही ऐसा शहर है जो कह सकता है कि आइए और हमारे टॉयलेट के साथ सेल्फी लीजिए। इस अवसर पर स्वास्थ्य प्रभारी अश्विनी शुक्ल, राजेंद्र राठौड़, पार्षद ज्योति शरद पवार, मनोज मिश्रा, अपर आयुक्त अभिलाष मिश्रा,अभय राजन गांवकर, अधीक्षण यंत्री डी आर लोधी, उपायुक्त शैलेश अवस्थी, एवं अन्य उपस्थित थे। इस अवसर पर अतिथियों द्वारा शौचालय के साथ सेल्फी ली गई एवं शौचालय केयरटेकर और हेल्पर का सम्मान किया गया। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन बालाघाट में कुंदुल नक्सल मुठभेड़: घायल जवान का स्वास्थ्य जानने पहुंचें डीजीपी पुलिस ने धोखा धड़ी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया…