इंदौर हर्ष सांवले।। इंदौर नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा ने विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक में अधिनस्थों की कार्यप्रणाली पर कड़ी नाराज़गी व्यक्त की है..बैठक के दौरान, जोन 1 के जोनल अधिकारी विनोद अग्रवाल को लंबित शिकायतों के निराकरण में लापरवाही बरतने पर फटकार लगाई गई। आयुक्त वर्मा ने स्पष्ट किया कि नागरिकों की शिकायतों का समय पर समाधान सुनिश्चित करना अधिकारियों की प्राथमिक जिम्मेदारी है।इसके अतिरिक्त, सीएसआई को भी लंबित शिकायतों के समाधान में देरी के लिए चेतावनी दी गई। आयुक्त ने निर्देश दिया कि सभी शिकायतों का त्वरित और प्रभावी समाधान किया जाए, ताकि नागरिकों को असुविधा न हो। इधर राजस्व वसूली कार्य में कमी पाए जाने पर, जोन 2 और जोन 9 के सहायक राजस्व अधिकारी शुभम बुनकर और प्रतीक भिंडोरिया को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। आयुक्त वर्मा ने स्पष्ट किया कि राजस्व वसूली में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी, और संबंधित अधिकारियों को अपने कार्यों में सुधार लाना होगा।आयुक्त वर्मा ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित निरीक्षण करें और नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करें। उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन इंदौर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई। डभौरा में मनाया गया 25वां ग्राम रक्षा समिति का स्थापना दिवस