झज्जर : अपने लिए तो सब जीते हैं सही मायने मे दूसरे के लिए जीना ही जीवन है I यदि जीवन का उद्देश्य दूसरों की भलाई बन जाए तो उससे प्रेरणादायक व नेक काम कुछ नहीं हो सकता है I झज्जर जिला मुख्यालय के अंतिम छोर पर बसे वीरों की देवभूमि कहे जाने वाले गांव धारौली की सामाजिक संस्था मां-मातृभूमि सेवा समिति द्वारा सामाजिक सरोकार की भावना और मानवीय नैतिक मूल्यों को ध्यान में रखते हुए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, गांव अंबोली, जिला झज्जर के 120 जरूरतमंद विद्यार्थियों को आयोजित वस्त्र समर्पण सेवा कार्यक्रम में निःशुल्क स्वेटर वितरण की गई I

प्रसिद्ध समाजसेवी एवं शिक्षाविद् माननीय चेयरमैन सुखबीर जाखड़ ने कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप मे पधारे I अपने संबोधन में सुखबीर जाखड़ ने विद्यार्थियों की हर क्षेत्र में सफलता की कामना करते हुए भविष्य में कड़ी मेहनत के लिए प्रेरित किया।

जोगिंद्र यादव, डायरेक्टर, मेडी-जेईई करियर इंस्टीट्यूट, कोसली और पर्यावरण संरक्षण को समर्पित मंजीत सिंह अम्बोली निवासी, प्रो. श्री हँस बैग हाउस, रेलवे स्टेशन कोसली के पिता श्री बलबीर सिंह ने कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की। अपने संबोधन मे जोगिंद्र यादव ने कहा कि ज़रूरतमंदों की मदद करना हमारा कर्तव्य है।

माननीय राजेश यादव, प्रिंसिपल, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, गांव अंबोली, जिला झज्जर ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की I प्रिंसिपल ने मां-मातृभूमि सेवा समिति की विद्यार्थियों को निःशुल्क स्वेटर वितरण करने की अनूठी पहल की भूरी भूरी प्रशंसा की।

समाजसेवी व शिक्षक डॉ. महावीर सिंह ने अपने जोशीले शब्दों से कुशलतापूर्वक मंच का संचालन करके वस्त्र समर्पण सेवा कार्यक्रम को यादगार बना दिया I

21 बार रक्तदान कर चुके युद्धवीर सिंह लांबा, अध्यक्ष, मां-मातृभूमि सेवा समिति, वीरों की देवभूमि धारौली ने बताया कि 1.माननीय सुखबीर जाखड़, चेयरमैन, रिलायंस ग्रुप ऑफ स्कूल्स 2.शिक्षा के साथ साथ सामाजिक सरोकार का दायित्व भी बेखुबी निभा रहे मास्टर हरबीर मल्हान गिरधरपुर निवासी 3.पर्यावरण संरक्षण को समर्पित मंजीत सिंह, अम्बोली निवासी, प्रो. श्री हँस बैग हाउस, रेलवे स्टेशन कोसली 4.युद्धवीर सिंह लांबा,वीरों की देवभूमि धारौली 5.श्री धर्मेंद्र यादव, मेडी-जेईई करियर इंस्टीट्यूट कोसली 6.समाजसेवी सागर यादव, (फिजिकल ट्रेनर ऑफ़ इंडियन नेवी) रेलवे स्टेशन कोसली 7.हरियाणा सरकार में जूनियर इंजीनियर अजय मलिक, खानपुर कलां, सोनीपत 8.ब्रह्मशक्ति संजीवनी अस्पताल, बहादुरगढ़ और नवजीवन हॉस्पिटल, मॉडल टाउन रोहतक के मैनेजर विक्रांत शर्मा 9.धारौली निवासी नवीन लांबा जी सुपुत्र स्व. मांगे राम 10.असिस्टेंट टैक्सेशन ऑफीसर के पद पर कार्यरत, संजीव घणघस, गाँव जताई, जिला भिवानी 11.कोसली रेलवे स्टेशन में नाहड रोड पर ‘सोनू मोटर वाइंडिंग सेंटर’ प्रो. सोनू कुमार धारौली निवासी 12.इंजीनियर अजय जांगड़ा भिवानी सरकारी बैंक में कार्यरत 13. प्रेमसुख कुमार, प्रो., बिट्टू स्कूल ड्रेस, रेलवे स्टेशन कोसली 14.इंजीनियर अमित दांगी, गांव मदीना, रोहतक 15.रक्तदानी नितेश भौरिया, प्रो.अर्बन युवा रेडीमेड स्टोर, कोसली में कपड़ों की मशहूर दुकान 16.झज्जर निवासी श्री नरसिंह, सरकारी बैंक में कार्यरत 17.कोसली गांव के कमला मेडिकल स्टोर के प्रो.विक्रम यादव 18.कृष्ण सिंह, असिस्टेंट रजिस्ट्रार पद पर कार्यरत 19.मास्टर रोहित यादव, कोसली निवासी 20.श्रीमती अनार बाला, सामाजिक कार्यकर्ता कोसली 21.समाजसेवी व शिक्षाविद मास्टर पवन कुमार, गांव धनीरवास झज्जर निवासी 22.असिस्टेंट प्रोफेसर व करियर काउंसलर यशपाल चोपड़ा, बहादुरगढ़ निवासी आदि ने अपनी ईमानदारी व कड़ी मेहनत से कमाया नेक धन से कार्यक्रम के सफल आयोजन मे सहयोग दिया ।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

प्रातिक्रिया दे

You missed

Translate »

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading