इंदौर। मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई सी. पटेल ने चिकित्सा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले एवं समाजसेवियों का सम्मान किया। वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स के अध्यक्ष और सीईओ संतोष शुक्ला ने बताया कि वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स (लंदन) द्वारा इंदौर में अंतर्राष्ट्रीय उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह का आयोजन किया गया। इस प्रतिष्ठित समारोह में विश्वभर से आए विशिष्ट व्यक्तित्वों को उनके असाधारण योगदान के लिए अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार और वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स का सम्मान प्रदान किया गया।इस अवसर पर एचएम द किंग चार्ल्स III के प्रतिनिधि और लंदन के डिप्टी लेफ्टिनेंट साइमन एन. ओवन्स डीएल, न्यायमूर्ति वी.के. शुक्ला, मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय और अन्य कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। लंदन से आए आध्यात्मिक गुरु परम पूज्य राजराजेश्वर गुरुजी, कलेक्टर आशीष सिंह, रेनेसां विश्वविद्यालय के कुलाधिपति स्वप्निल कोठारी और प्रमुख शिक्षाविद प्रो. डॉ. राजीव शर्मा अतिथि रूप में शामिल थे।समारोह में राज्यपाल मंगूभाई सी. पटेल ने स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा शुक्ला और स्वर्गीय त्रिजुगी नारायण शुक्ला से जुड़े 10 विशिष्ट व्यक्तियों वैद्य ब्रह्मदेव त्रिपाठी प्रयागराज उत्तर प्रदेश, चिकित्सा क्षेत्र में योगदान के लिए डॉ. बसंत लूनिया, डॉ. सुमीत शुक्ला, डॉ. अवधेश गुप्ता, डॉ. बृजबल तिवारी, जल योग क्षेत्र में योगदान डॉ. सविता रानी एम, सुनील तिवारी, कर्नल प्रतुल थपलियाल, कमांडिंग ऑफिसर, 128 इन्फैंट्री बटालियन (प्रादेशिक सेना) पारिस्थितिकी, राजपूताना राइफल्स – भारतीय सेना में योगदान, डॉ. ललित सोनी, ज्योतिष क्षेत्र में योगदान, डॉ. विवेक व्यास, चिकित्सा क्षेत्र में योगदान को सम्मानित किया। इस विशेष आयोजन में अमेरिका, स्विट्जरलैंड, यूनाइटेड किंगडम, नेपाल, दुबई, श्रीलंका, थाईलैंड, रोमानिया, कनाडा, मॉरीशस और भारत के 25 राज्यों से 10 देशों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इन सभी ने अपनी असाधारण उपलब्धियों के लिए वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में स्थान प्राप्त किया है। यह पुरस्कार समारोह समाज में प्रेरणादायी योगदान देने वाले व्यक्तित्वों को मान्यता और प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था। संतोष शुक्ला, अधिवक्ता, सुप्रीम कोर्ट ने कार्यक्रम में आए अतिथियों का आभार व्यक्त किया। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन मिनर्वा दा मेडिसिटी केयर एंड काइंड फाउंडेशन और रेडक्रॉस सोसायटी रीवा के तत्वाधान में आयोजित हुआ निशुल्क चिकित्सा शिविर इंदौर पुलिस कमिश्नर को हाईकोर्ट में उपस्थित होने के निर्देश:कोर्ट ऑर्डर नहीं मानने पर शोकॉज नोटिस; छात्राओं को निर्वस्त्र कर चेकिंग करने का मामला