आमिर खान। महिला सुरक्षा शाखा पुलिस मुख्यालय द्वारा आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में इंदौर पुलिस की महिला प्रधान आरक्षक ने प्राप्त किया द्वितीय स्थान । पलिस कमिश्नर इंदौर ने दी महिला प्रधान आरक्षक को बधाई और शुभकामनाएं। इंदौर – महिला सुरक्षा शाखा, पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा आयोजित ‘‘प्रतिबिम्ब-रंग और रक्षक एक साथ’’ चित्रकला एवं कविता लेखन प्रतियोगिता में इन्दौर पुलिस कमिशनरेट की ओर से महिला प्रधान आरक्षक (कम्प्यूटर) सुश्री रितु चौहान ने द्वितिय स्थान प्राप्त कर, इन्दौर पुलिस को गौरवान्वित किया है। महिला अपराधों की रोकथाम व उनकी सुरक्षा को ध्यान मे रखते हुए लैंगिग संवेदनशीलता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से महिला सुरक्षा शाखा, पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा ‘‘प्रतिबिम्ब-रंग और रक्षक एक साथ’’ चित्रकला एवं कविता लेखन प्रतियोगिता व प्रदर्षनी का आयोजन भोपाल में दिनांक 07 व 08 नवम्बर 2024 का किया गया था, जिसमें प्रदेष की सभी पुलिस इकाईयों से प्रतिभागियों ने भाग लिया था। इन्दौर पुलिस कमिशनरेट की ओर से उक्त प्रतियोगिता में अति. पुलिस उपायुक्त (महिला सुरक्षा) श्रीमती प्रियंका डुडवे, सहायक पुलिस उपायुक्त (अजाक) श्रीमती सोनू डाबर, महिला प्रधान आरक्षक सुश्री रितु चौहान, महिला आरक्षक सुश्री श्वेता चंदेल, महिला आरक्षक सुश्री लक्ष्मी पटेरिया भी सम्मिलित हुई थी। उक्त प्रतियोगिता में अपनी कला का बेहतर प्रदर्षन कर, महिला प्रधान आरक्षक (कम्प्यूटर) सुश्री रितु चौहान ने द्वितिय स्थान प्राप्त किया, जिन्हें पुलिस मुख्यालय भोपाल से प्रशस्ति पत्र व प्रतियोगिता के प्रायोजक स्टेट बैंक की ओर से 7500/- रूपयें का पुरस्कार प्रदान किया गया है। इस उपलब्धि के साथ महिला प्रधान आरक्षन ने स्वंय के साथ-साथ इन्दौर पुलिस का नाम भी रोशन किया है। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर पुलिस कमिश्नर इंदौर संतोष कुमार सिंह ने महिला प्रधान आरक्षक व टीम के शानदार प्रदर्शन की सराहना कर उन्हे बधाई देकर, आगे भविष्य में भी वो ऐसे ही अपना व पुलिस परिवार का नाम रोशन करें, शुभकामनाएं दी । Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन लोकायुक्त की कार्यवाही में 35000 रुपये की रिश्वत लेते नायब तहसीलदार रीडर हुआ ट्रैप ओबीसी,एससी/एसटी एवं अल्पसंख्यक के लोगो के साथ लगातार अन्याय अत्याचार प्रताड़ना के विरोध में ओबीसी महासभा और माप द्वारा 12/11/2024 को मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को सौपा जाएगा ज्ञापन
You must be logged in to post a comment.