News National World/रीवा/रीवा जिले के मनगवा एवं उल्ही क्षेत्र में सेन समाज में घटित घटनाओं को लेकर कल दिनांक 12 नवंबर 2024 को ओबीसी महासभा और (माप) के तत्वाधान में जिला कलेक्ट्रेट पहुंचकर कलेक्टर रीवा को ज्ञापन सौंपा जाएगा।

  जहा पर सबसे पहले सुवह 11:00 बजे विवेकानंद पार्क रीवा में सभी लोग एकत्रित होंगे और इसके बाद जुलूस के माध्यम से जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौपा जाएगा। वही ओबीसी महासभा के प्रदेश महासचिव पप्पू कन्नौजिया ने बताया सेन समाज के एक नवयुवक को जहरीला पदार्थ खिलाकर हत्या करने का संदेह है एवं दूसरे में एक नाबालिग लड़की को गायब हुए लगभग 15 दिन से ऊपर बीत गया है लेकिन पुलिस प्रशासन द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। इसके पूर्व ओबीसी समाज के लोगों को रीवा में अलग-अलग क्षेत्र में बुरी तरह प्रताड़ित किया जाता है लेकिन शिकायत पर पुलिस प्रशासन द्वारा साधारण कायमी करके आरोपियों को बचने का मौका दे दिया जाता है। इन्हीं बातों को लेकर ओबीसी महासभा द्वारा संयुक्त रूप से 12 नवंबर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन जिला कलेक्टर रीवा के नाम सौंपा जाएगा। जिसमे सेन समाज से जिला अध्यक्ष अनिल सेन ने सभी ओबीसी भाइयों लोगों से आग्रह किये है कि कल दिनांक 12 नवंबर को सुवह 11 बजे विवेकानंद पार्क में भारी संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने का कष्ट करें।
  इस मौके पर बाबूलाल सेन,बटुक एवं ओबीसी महासभा के प्रदेश महासचिव पप्पू कनौजिया विशेष रूप से मौजूद रहेंगे।

kushmendra's avatar

By kushmendra

Journlist- NNW News(News National World)

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading