आये दिन हॉस्पिटल में गलत इलाज और ज्यादा पैसे ऐंठने का लग रहा आरोप

 News National World/ रीवा/ एक बार पुनः रीवा शहर में संचालित प्रार्थना हॉस्पिटल अपने कारनामो के लिए सुर्खियों में है जहा पर आए दिन कभी गलत इलाज करने एवं कभी ज्यादा पैसे ऐंठने का आरोप लग चुके है फिर अस्पताल प्रबंधन अपने मनमानी से बाज नही आ रहे है।

इसी तरह के मामले में बीते दिन अमरैया  निवासी युवक शिशिर चंद्र तिवारी ने प्रार्थना हॉस्पिटल के खिलाफ कार्यवाही हेतु एसपी कार्यालय में आवेदन दिए है उन्होंने बताया कि मेरी पत्नी को प्रसव पीड़ा होने पर शहर के प्रार्थना हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था जहां महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया लेकिन गलत ढंग से डिलेवरी कराने एवं गलत इलाज किए जाने के कारण नवजात शिशु की जान  खतरे में आ गई जिसके लिए अब उन्हें दूसरे अस्पताल मिनर्वा का सहारा लेना पड़ा।


अब देखना यह होगा कि इस पूरे मामले में शासन प्रशासन क्या कार्यवाही करती है या एक बार फिर मामला ठंडे बस्ते में चला जाएगा।


बता दे कि रीवा में एक तरफ स्वास्थ्य मंत्री रीवा को मेडिकल हब बनाने की बात कर रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ शहर के निजी अस्पतालों में बेहतर इलाज के नाम पर आम जनमानस को लूटा जा रहा है। जिसकी सही जांच उपरांत ही हकीकत सामने आ सकती है।

kushmendra's avatar

By kushmendra

Journlist- NNW News(News National World)

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading