ज्यादातर शिक्षक रीवा में बैठकर चलाते है स्कूल।आम आदमी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष किसान बिंग दिनेश सिंह ने जांच कर कार्यवाही की मांग। त्योंथर/ कुशमेन्द्र सिंह/ रीवा जिले के त्योंथर जनपद शिक्षा केन्द्र अंतर्गत कई ऐसे स्कूल है जहा पर समय से स्कूल नही लगती है जो विद्यालय लगती भी है उस विद्यालय में शिक्षक 12 बजे आते है और 2 से 2:30 बजे बंद हो जाती है ऐसा आम आदमी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष किसान बिंग दिनेश सिंह ने आरोप लगाते हुए जांच कर शासन प्रशासन से कार्यवाही की मांग की है।उन्होंने बताया कि त्योंथर जनपद शिक्षा केन्द्र अंतर्गत ग्राम नेगुरा भगवती टोला में शिक्षक समय पर नहीं आते है जो कभी का भार आते है तो 12:00 बजे के आसपास आते है और 2:00 बजे से 2:30 बजे के आसपास छुट्टी देकर चलते बनते है जिसकी शिकायत पर त्योंथर बीआरसीसी और बीओ के द्वारा ध्यान नही दिया जाता है इतना ही नही त्योंथर तहसील में ऐसी कई स्कूल है जिनमे शिक्षक आते ही नहीं बल्कि रीवा में बैठकर स्कूल चलाते हैं तथा सप्ताह में या महीने में एक दिन आकर हस्ताक्षर करते हैं। कई स्कूलों से ऐसी जानकारी मिली है कि शासकीय शिक्षक अपने स्थान पर 3000 रुपये के माहवारी पर किराए के लड़के रखे है जो एक दो घंटे जाकर पढ़ाते है और स्कूल को खोलते है।हकीकत क्या है ये विभाग के सही जांच के बाद ही कहा जा सकता है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन भगवान उसी को मिलते हैं जो भगवान से मिलना चाहता है: पूज्य राजन जी महाराज नाबालिक बालिका के साथ अनैतिक कार्य,पास्को एक्ट के साथ पुलिस ने की कार्यवाही।