सिंगरौली । विशेष संवाददाता -प्रवीण कुमार पाण्डेय सीधी सिंगरौली। थाना बरगवां पुलिस ने अमानत में खयानत के मामले में दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर जिले में एक बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि ये शातिर आरोपी लोगों से किराए पर ट्रैक्टर वाहन लेकर कुछ दिन चलाते थे और फिर बेच दिया करते थे।

जब बरगवां पुलिस ने इस खेल के मास्टरमाइंड को गिरफ्तार किया। बरगवां पुलिस सूत्रों ने बताया कि फरियादी रामनरेश बैस पिता भोलानाथ बैस उम्र 42 वर्ष निवासी ग्राम पिपरा ने थाना में शिकायत दर्ज कर बताया कि 22 मई 2023 को प्रभात कुमार सेन निवासी गड़हरा आइसर ट्रैक्टर नम्बर एमपी 66 जेडए 8345 तथा मझिगवां के श्यमादास जायसवाल का महेन्द्रा ट्रैक्टर नम्बर एमपी 66 ए 3384 को भी 14000-14000 रुपये प्रतिमाह की दर से किराये पर ले गया था।

जहां 13 जून 2024 तक केवल ऐसा एक दो नहीं बल्कि जिले भर में दर्जनों ट्रैक्टरों को ये शातिर बिचौलि लापता कर चुके है। इसका खुलासा तब हुआ 63000 रुपये किराये का दिया तथा शेष पैसा आज तक नही दिया। पता करने पर प्रभात कुमार बताया कि ट्रैक्टर को अन्यत्र कही बेच दिया है। वहीं इसी गांव के ही रहने वाले राजेश कुमार बैस पिता सुरेश चन्द्र बैस उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम पिपरा का भी ट्रैक्टर नम्बर एमपी 66 ए 7024 आइसर कम्पनी का तथा ट्रैक्टर नम्बर एमपी 66 ए 7075 पावर ट्रैक कम्पनी का एवं एक नया ट्रैक्टर फार्मटेक कम्पनी का जिसका नम्बर नही है।

फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 406, 420, 467, 468, 471 के तहत एफआईआर दर्ज कर पता तलाश में जुटी हुई थी। आरोपी लंबे समय से लापता चल रह था। कड़ी मशक्कत के बाद मुखबिर सूचना पर पुलिस ने मुख्य आरोपी मास्टरमाइंड प्रभात कुमार सेन उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम गड़हरा एवं एक अन्य सह आरोपी विद्यापति जायसवाल निवासी सरई को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर दो ट्रैक्टर-ट्राली समेत 1 कल्टीवेटर बरामद कर लिया है।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading