प्रदीप चौधरी। आरोपी इन्दौर शहर मे विभिन्न थाना क्षेत्रो से उठाता था दो पहिया वाहन।आरोपी से कुल 07 दो पहिया वाहन कीमती 06 लाख रूपये पुलिस ने की बरामद। मोटर सायकल चोरी करने के बाद औने-पौने दामो मे ग्रामीण क्षेत्रो मे ठिकाने लगाते थे।।पैसो से करता था अय्याशी महंगी शराब पीता था । पुलिस उपायुक्त जोन -02 नगरीय इंदौर अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में वाहन चोर एवं ड्रग पैडलर को पकडने का जोन 02 में एक विशेष अभियान चलाया गया है। कुछ दिनों से सूचना प्राप्त हो रही थी कि एक व्यक्ति वाहन चोरी करने के उद्देश्य से कालोनीयो मे रात्री में रैकी कर रहा है। मुखबिर से जानकारी प्राप्त हुई कि संदिग्ध व्यक्ति रात्री मे थाना क्षेत्र मे मोटर साईकल चोरी करने की नियत से घूम रहा कि सूचना पर थाना प्रभारी एमआईजी ने टीम को धर पकड एवं कार्यवाही करने हेतु भेजा।दिनांक 24/10/2024 को थाने की टीम ने संदिग्ध की काफी तलाश की तथा एक संदिग्ध को एक्सिस सुजूकी से जाते हुए देखा जिसे रोकने का ईशारा किया तो संदिग्ध गाडी गलियो मे मोड़ कर भागा जिसे टीम द्वारा घेराबंदी कर अयोध्यापुरी कालोनी में पकडा संदिग्ध काफी घबराया हुआ था, जिसका नाम पता पूछते अपना नाम जतिन पिता रविश झांजा उम्र 19 साल निवासी ग्राम धानीघाटी थाना हाटपिपलिया जिला देवास का होना बताया। संदिग्ध के पास मिली एक्सिस गाडी के सम्बध में जानकारी प्राप्त करने पर अपनी स्वयं का होना बताया तथा हिकमतअमली से पूछने पर उसने उक्त गाडी अम्बेडकर नगर से चोरी करना बताया। थाना पर तस्दीक करने पर उक्त वाहन की चोरी होने की रिपोर्ट थाना पर होना पाया गया। आरोपी से उक्त बहन जप्त कर गिरफ्तार किया गया।आरोपी से पूछताछ करने पर उसने थाना एम.आई.जी. क्षेत्र व अन्य थाना क्षेत्र से और भी दो पहिया वाहन चोरी करना स्वीकार किया है। आरोपी का पुलिस रिमांड लेकर आरोपी से 06 अन्य दो पहिया वाहन जप्त किये गये। इस प्रकार आरोपी से थाना एम. आई.जी. द्वारा कुल 07 दो पहिया वाहन कीमती तकरीबन 06 लाख रूपये जप्त करने में सफलता प्राप्त की।इस सफलता के लिये पुलिस उपायुक्त जोन-02 दवारा टीम को पुरूस्कृत करने की घोषणा की है।उक्त कार्यवाही में उनि राहुल डावर, उनि कमल सिंह रघुवंशी, प्रआर. 1673 शिवकुमार, प्रआर 3352 राजू दबाने, प्रआर. 2992 प्रवीण सिंह प्र आर 3193 जितेन्द्रसिंह प्र आर. अजय शुक्ला, आर.2138 रविन्द, आर. 2586 पवन जाट, आर. 2133 जिनेन्द्र की महत्वपूर्ण भूमिका रही।जप्त वाहनो का विवरण-1-सुजुकी एक्सेस सफेद रंग की क्र. MP-09-ZZ-1889 (थाना एम.आई.जी.)2-मोटर साईकल होण्डा साईन काले रंग की क्र. MP-09-DT-6344 (थाना एम.आई.जी.)3-मोटर साईकल बजाज कम्पनी पल्सर काले रंग की क्र. MP-13-ZD-3070 (थाना एम.आई.जी.) 4-मोटर साईकल हिरो पेशन प्रो काले रंग की क्र.- MP 09 QV 7356 (थाना विजयनगर)5-मोटर साईकल टीवीएस स्टार सिटी काले सफेद रंग की क्रमांक- MP-09-MG-5984 (थाना कनाडिया) 6-मोटर साईकल हीरो होण्डा सीडी डान काले रंग की क्रमांक- MP 09 LD 9388 (थाना जुनी इन्दौर) 7– मोटर साईकल हीरो स्पलेंडर प्लस कम्पनी की काले रंग की बिना नम्बरनाम आरोपी- जतिन पिता रविश झांजा उम्र 19 साल निवासी ग्राम धानीघाटी थाना हाटपिपलिया जिला देवास Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन दीपावली: पाकिस्तान से लेकर ब्रिटेन और अमेरिका तक होती है धूम सुपेला में अब तक नहीं था ग्राम पंचायत भवन, अब मिली स्वीकृती