दाहोद उज्जैन मेमू का रतलाम से उज्जैन की बजाय भीलवाड़ा कर दिए जाने काविरोध के बाद रेलप्रशासन ने नाटकीय रूप से परिवर्तन को किया होल्ड परझाबुआ- राजेश सोनीरतलाम रेल मंडल द्वारा आगामी 28 अक्टूबर से दाहोद से उज्जैन चले वाली सांयकालीन मेमू ट्रेन दाहोद से रतलाम तक पहुचने के बाद उज्जैन नही जाते हुए रतलाम -भीलवाड़ा मेमू ट्रेन में परिवर्तित हो जाएगी।जिससे रतलाम से नागदा और उज्जैन की ै ओर यात्रा करने वाले यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा ,जिनके लिए रतलाम से नागदा उज्जैन की ओर कोई कनेकविटी नही रखी गई है । रतलाम से उज्जैन तक आरम्भ की जा रही अन्य मेमू ट्रेन रतलाम से शाम 7 बजकर 35 मिनिट पर निकलेगी जबकि दाहोद से रतलाम पहुचने वाली मेमू शाम 7 बजकर 45 मिनिट पर रतलाम पहुचेगी । ऐसी स्थिति में रेल प्रशासन ने जहां दाहोद रतलाम रेलखण्ड के लोगो से उज्जैन की एक लोकल ट्रेन छीन ली वही रतलाम से नागदा उज्जैन जाने का कोई विकल्प भी नही रखा है । रेल प्रशासन के इस अदूरदर्शी निर्णय से समूचे क्षेत्रवासियों द्वारा रोष व्यक्त किया जा रहा है।इधर 25 अक्टोम्बर को रतलाम रेल मण्डल द्वारा इस मामले को भारी विरोध के बाद रेल प्रशासन ने 26 अक्टोम्बर को पत्र जारी कर होल्ड पर रख दिया है । ये होगी परेशानी-दाहोद से उज्जैन चलने वाली सांयकालीन मेमू के रतलाम तक कर दिए जाने गुजरात और रतलाम दाहोद रेलखण्ड के लोगो के महाकाल बाबा की नगरी उज्जैन तक की सीधी सुविधा समाप्त हो जाएगी।साथ ही उज्जैन नागदा क्षेत्र के लोगो को दाहोद से मिलने वाली सीधी ट्रेन भी नही मिल पाएगी। गौरतलब है कि बड़ी संख्या में लोगो द्वारा इस जीवनरेखा साबित होने वाली ट्रेन से रोजाना उज्जैन नागदा आदि स्थानी से अपडाउन भी करते है साथ ही गुजरात मे स्वास्थ्य उपचार के भी बड़ी संख्या में लोगो का आना-जाना बना रहता है।जिनको अब खासी परेशानी का सामना करना पड़ेगा ।क्योंकि रतलाम के बाद शाम को कोई वैकल्पिक लोकल रेलगाडी मेमू से रतलाम पहुंचने के बाद उपलब्ध नही हो सकेगी। समय बदला पर लाभ क्यारतलाम मंडल द्वारा दाहोद उज्जेन मेमू का 28 तारीख से समस्य भी परिवर्तन कर दिया है जिसमे यह ट्रेन अब शाम 5 बजकर 25 मिनिट पर दाहोद से चलकर , 5 बजकर 59 मिनिट मेघनगर, 6 बजकर 54 मिनिट थांदला रोड, 6 बजकर 35 मिनिट बामनिया एवम 7 बजकर 45 पर रतलाम पहुचेगी ।किन्तु इस समस्य परिवर्तन का भी कोई विशेष लाभ होता नही दिखाई दे रहा है,मोरवनी रेल स्टेशन से यह ट्रेन रतलाम के 7 नम्बर प्लेटफॉर्म तक पहुचने में कुल 33 मिनिट का समय लेगी ।इसी बीच 7.35 बजे रतलाम उज्जैन मेमू पेटलफार्म नम्बर 6 से निकल जायेगीनई सुविधा मिली-लम्बे समय से गुजरात ,मध्यप्रदेशऔर राजस्थान को जोडने वाली एक लोकल ट्रेन की मांग चली आ रही थी । आखिरकार क्षेत्रवासियों को यह सुविधा मेमू ट्रेन के रूप में मिली है ।जो दाहोद से रतलाम पहुंचने के बाद रतलाम -भीलवाडा मेमू र्ट्रेन के रूप में चलेगी । जो रतलाम से शाम 7 बजकर 55 मिनिट पर भीलवाडा के लिए रवाना होगी और रात्रि 1 बजकर 50 मिनिट पर भीलवाडा पहुंचेगी ।रतलाम से उज्जैन नई ट्रेन-रतलाम से उज्जैन चलने वाली नई मेमू ट्रेन शाम 7 बजकर 35 मिनिट पर उज्जैन के लिए रवाना होगी जो कि रात्रि 10 बजकर 20 मिनिट पर उज्जैन पहुंचेगी ।रतलाम में ये रहेगें मेमू के प्लेटफॉर्म-19345 रतलाम भीलवाडा एक्सप्रेस -28 अक्टोम्बर से 7 नम्बर से , 19346 भीलवाडा रतलाम एक्सप्रेस 28 अक्टोम्बर से 1 नम्बर पर , 09499 रतलाम -चित्तौड डेमू 28 अक्टोम्बर से 1 नम्बर , 09500 चित्तौडगढ -रतलाम डेमू 28 अक्टेाम्बर से 6 नम्बर से , 09381 दाहोद-रतलाम मेमू 29 अक्टोम्बर से 7 नम्बर पर ,09382 रतलाम -दाहोद मेमू 29 अक्टोम्बर से 4 नम्बर पर , 09383 रतलाम-उज्जैन मेमू 29 अक्टोम्बर से 6 नम्बर पर , और 09384 उज्जैन-रतलाम मेमू 29 अक्टोम्बर से 4 नम्बर से मिलेगी ।हमने किया है विरोध-मेरे द्वारा जीएम एवं डीआरएम से चर्चा की गई है ,इस विषय को लेकर रेलमंत्रालय को भी अवगत कराया गया है ।जिस महाकाल नगरी से देश विदेश के लोगों की आस्था जुडी हुई है ,देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी स्वंय महाकाल महाराजा के परम भक्त है किन्तु यहां तक पहुंचने वाली सीधी ट्रेन को बिना जानकारी के रतलाम से ब्रेक कर दिया गया है। आम यात्रियों को उज्जैन आने जाने में पर्याप्त सुविधा मिले ना कि सुविधा छिनी जाए । मेरे द्वारा विरोध दर्ज करवाया गया है ।यात्रियों और क्षेत्रवासियों की सुविधा के लिए कारगर प्रयास कर रहा हूं ।–अनिल फिरोजिया , सांसद उज्जैनइनका कहना है-रेल प्रशासन द्वारा रेलखण्ड के लिए जीवनरेखा साबित होने वाली मेमू ट्रेन को लेकर प्रयोग किए जाते रहे है ।ओर आम यात्रियों को परेशानी में डाला जाता रहा है ।एक बार फिर मेमू को दाहोद से रतलाम तक शार्ट करके रेल प्रशासन ने नई मुसीबत दी है किन्तु रतलाम से नागदा उज्जैन के लिए कनेक्टिविटी भी नहीं छोडी है । इस मामले को दैनिक यात्री संघ द्वारा विरोध दर्ज करवाया गया है ।आवश्यक मांग कार्यवाही की जा रही है । – विरेन्द्र बावेल, संयोजक, दैनिक यात्री संघ Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन भाजपा के हिंदुत्व को अडानी-अंबानी की टेक डढ़िया मे नदी से निकलकर घर के पास पहुंचा मगरमच्छ