आमिर खान। फरियादी को क्रिप्टो ट्रेडिंग एवं टास्क बेस वर्क में लुभावने प्रॉफिट्स का झांसा देकर की ऑनलाइन ठगी।

✓फरियादी से रुपए प्राप्त करने के उपरांत फरियादी द्वारा प्रॉफिट के पैसे मांगने पर ठग द्वारा साईबर क्राईम का फर्जी डर दिखाकर की ठगी।

✓ उक्त प्रकरण में तकनीकी जानकारी एवं संबंधित फ्रॉड बैंक खातों की क्राईम ब्रांच इंदौर के द्वारा की जा रही है जांच ।

इंदौर:– शहर में ऑनलाइन फ्रॉड के अपराधों की रोकथाम हेतु वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देशन में क्राईम ब्रांच इंदौर पुलिस के द्वारा लगातार ऑनलाइन फ्रॉड के प्रकरणों में कार्यवाही की जा रही है, इसी अनुक्रम में कार्यालय अपराध शाखा इंदौर में महिला फरियादी निवासी इंदौर के द्वारा शिकायत की गई थी।

जिसमे महिला फरियादी के द्वारा बताया कि मोबाइल नंबर पर अज्ञात मैसेज आया, जिसमें मुझे ऑनलाइन रुपए कमाने का ऑफर दिया गया था तथा ऑनलाइन वीडियो लाइक करने पर रुपए मिलेंगे ऐसे आकर्षण मैसेज दिए गए, जिससे प्रभावीत होकर मैंने उनके द्वारा बताए गए टेलीग्राम आईडी पर मैसेज के द्वारा बातचीत की जहां से मुझे क्रिप्टो करेंसी में इन्वेस्ट करके अच्छा मुनाफा कमाने के नाम से अज्ञात ठग के द्वारा अलग-अलग ट्रांजेक्शन में कुल राशि 30,20,628 रुपए धोखाधडी पूर्वक ट्रांसफर करवा लिये एवं आवेदिका के द्वारा इनवेस्टमेन्ट में फायदे वाले पैसे निकालने का कहने पर सायबर क्राईम का भय दिखाकर भुगतान नहीं करने का बोलकर धोखाधड़ी की गई।

फरियादी की शिकायत के आधार पर क्राईम ब्रांच में अपराध धारा 318(4), 3(5) BNS का पंजीबद्ध कर प्रकरण में आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु क्राईम ब्रांच टीम तकनीकी रूप से प्रयास कर रही है।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading