प्रदीप चौधरी। आवेदक राहुल बिरला निवासी सनावद जिला खरगोन के अनुसार वह GST रिटर्न एवं एकाउंटिंग का कार्य अपनी फर्म लक्ष्य एकाउंटिंग सॉल्यूशन सनावद में रहकर करते हैं CGST के सुपरिंटेंडेंट मुकेश त्रिपाठी द्वारा एक मेडिकल फ़र्म का रजिस्ट्रेशन सस्पेंड कर दिया गया था जिसे रिबोक करना था तथा तीन फर्मों में पते तथा मोबाइल नंबर अमेंडमेंट कराना था जिसके लिए उनके द्वारा 20, हज़ार रुपये की रिश्वत माँगी जा रही थी जिसकी शिकायत उनके द्वारा पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त श्री राजेश सहाय के समक्ष की गई थी उक्त शिकायत का सत्यापन कराया गया बातचीत के दौरान सुपरिंटेंडेंट मुकेश त्रिपाठी द्वारा आवेदक के दोनों कार्यों के एवज़ में 20, हज़ार रुपया की रिश्वत माँगा जाना पाया गया जिस पर आज दिनांक 25.10.24 को आरोपी सुपरिंटेंडेंट CGST प्रभाग खंडवा को 20, हज़ार रुपये की रिश्वत लेते हुए उनके कार्यालयीन कक्ष में रंगे हाथ ट्रैप किया गया है भ्र. नि. अ.2018 की धारा 7 के अंतर्गत कार्यवाही अभी जारी है Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन क्रिप्टो करेंसी एवं टास्क बेस वर्क इन्वेस्टमेंट के नाम से महिला फरियादी से ठगे 30 लाख 20 हजार 628 रुपए । रालामंडल इको सेंसिटिव झोन के सीमा क्षेत्र की मार्किंग की जाए