भोपाल। प्रदीप चौधरी।। खाद की किल्लत और कालाबाजारी रोकने के लिए बने नियम। मध्यप्रदेश में गोदामों से टोकन पर ही दी जाएगी खाद। दो दिसंबर से होगा धान का उपार्जन। धान का उपार्जन के लिए 7.85 लाख किसानों का पंजीयन । विपणन संघ के गोदामों से टोकन पर ही दी जाएगी खाद। निजी क्षेत्र के उर्वरक विक्रय केंद्रों की भी निगरानी की जाएगी ताकि कोई गड़बड़ी न हो। पिछले वर्ष की तुलना में रबी सीजन में अधिक खाद मिली


भोपाल। एमपी में डाना तूफान अगले 24 घंटे रहेगा एक्टिव। मध्य प्रदेश में तेज रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं। जबलपुर-रीवा समेत 15 जिलों में हो सकती हैं बारिश। चक्रवात के असर से मध्य प्रदेश में छा सकते हैं बादल।।एमपी के 17 शहरों में रात का तापमान 20 डिग्री से कम


भोपाल।।सरकारी कर्मचारियों को महंगाई भत्ते पर आज हो सकता है निर्णय। डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा आज करेंगे अधिकारियों के साथ बैठक।।आर्थिक हालातों की चर्चा के बाद हो सकता है निर्णय।।मप्र महंगाई भत्ता और महंगाई राहत में केंद्र से पीछे। कर्मचारियों को अभी तक नहीं मिला जनवरी 2024 से देय 4% डीए। केंद्र ने 3% डीए भी जुलाई 2024 का बांटा। दीपावली से पहले डीए देने के हो सकते हैं आदेश


भोपाल। खुले में वेस्ट फेकने पर जेपी हॉस्पिटल पर जुर्माना।       नगर निगम ने 10 हजार रुपए का ठोका जुर्माना। खुले में वेस्ट फेकने पर लगा है जुर्माना ।डे केयर हॉस्पिटल पर भी गिरी है गाज खुले में कचरा फेंकने और गंदगी पर कार्रवाई


भोपाल। विधानसभा में अनुपूरक बजट लाने की तैयारी…वाहन खरीदी के प्रस्ताव नहीं आएँगे… फंड मर्ज करने वाले प्रस्ताव होंगे मंजूर… दिसंबर में होगा मध्य प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र…वित्त विभाग ने मांगे सभी विभागों से प्रस्ताव.. बजट प्रावधान के हिसाब से कितनी राशि विभागों ने खर्च की है इसकी भी देनी होगी जानकारी… 10 नवंबर तक अनुपूरक बजट के लिए प्रस्ताव भेजने के निर्देश..


भोपाल।।पहली बार होगी डिजिटल जनगणना…जनगणना में पूछे जाएंगे 34 सवाल..                                                        1 लाख 50 हजार जनगणना करने वाले होंगे तैनात.. घर घर जाकर जानकारी करेंगे एकत्रित.. पूरी तरह से डिजिटल होगी जनगणना..आप किस अनाज को कहते हैं यह सवाल भी पूछा जाएगा.. जनवरी 2025 से शुरू हो सकता है जनगणना का काम.जनगणना से पहले जिलों और गांव की प्रशासनिक सीमाएं होंगी फ्रीज.. बैंक खातों की नहीं ली जाएगी जानकारी… जनगणना कराने वाले प्रगणक को 25 हजार रुपये दिये मिलेंगे. हर प्रगणक को 150 घरों का करना होगा सर्वे..  जनगणना में अनाज, पीने के पानी की सुविधा बिजली की सुविधा गंदे पानी के स्रोत, दोपहिया वाहन, मोबाइल और जाति से संबंधित सवाल पूछे जाएंगे


भोपाल। खाद की किल्लत और कालाबाजारी रोकने के लिए बने नियम                                                                मध्यप्रदेश में गोदामों से टोकन पर ही दी जाएगी खाद । दो दिसंबर से होगा धान का उपार्जन। धान का उपार्जन के लिए 7.85 लाख किसानों का पंजीयन। विपणन संघ के गोदामों से टोकन पर ही दी जाएगी खाद। निजी क्षेत्र के उर्वरक विक्रय केंद्रों की भी निगरानी की जाएगी ताकि कोई गड़बड़ी न हो। पिछले वर्ष की तुलना में रबी सीजन में अधिक खाद मिली



कलेक्टर आशीष सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में संपदा_2 की समीक्षा की गई।

कलेक्टर आशीष सिंह की अध्यक्षता में आज संपदा 2.0 के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में उन्होंने दस्तावेज़ों के ऑनलाईन ई-पंजीयन की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने संपदा-2.0 में पंजीयन और विशेष जागरूकता प्रयास संबंधी निर्देश दिये। वरिष्ठ जिला पंजीयक डॉ. अमरेश नायडू ने योजना की विस्तृत जानकारी दी। बैठक में जिले के समस्त राजस्व अधिकारी एवं अन्य सभी विभागों के अधिकारियों के साथ ही जिला पंजीयक उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पूरे प्रदेश में संपदा-2.0 योजना को लागू किया है। बैठक में वरिष्ठ जिला पंजीयक डॉ. नायडू ने संपदा-2.0 के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि कुछ चयनित दस्तावेज़ों के असिस्टेड एवं नॉन असिस्टेड ऑन लाइन पंजीयन की व्यवस्था भी की गई है। ऐसे दस्तावेज़ों का पंजीयन कार्यालय में आए बिना देश/विदेश के किसी भी स्थान से वीडियो केवाईसी एवं इंटरएक्टिव लाईव-वीडियो के तहत किया जा सकता है और पंजीबद्ध दस्तावेज पक्षकारों को उनके व्हाटसएप एवं ई-मेल पर प्राप्त हो जाएंगे। अचल संपत्ति के अंतरण से संबंधित दस्तावेज़ों के पंजीयन में भी निष्पादक एवं पक्ष कारों की पहचान गवाहों के बजाय आधार कार्ड के डेटाबेस से की जाएगी। उप पंजीयक कार्यालयों में निष्पादक एवं पक्षकारों के बायोमेट्रिक्स (अंगुष्ठ निशान/आइरिस) बायोमेट्रिक डिवाइस के ज़रिए लिए जाएंगे और उप पंजीयक कार्यालय में पंजीबद्ध ऐसे दस्तावेज व्हाटसएप एवं ई-मेल पर भी भेजे जाएंगे। डॉ. नायडू ने बताया कि संपदा-2.0 में दस्तावेजों का सुगमता से पंजीयन के लिए पक्षकारों को दस साल से पुराने आधार कार्ड को अपडेट कराना होगा एवं आधार के डेटा बेस में अद्यतन मोबाइल नम्बर दर्ज करवाना अनिवार्य होगा। पंजीबद्ध दस्तावेज में फ़ोटो एवं अन्य जानकारी आधार के डेटा बेस से लेकर दस्तावेज पर इंप्रिट की जाएगी। संपदा 2.0 में आम व्यक्ति एवं संबंधित विभाग के अधिकारी संपदा 2.0 के पोर्टल पर ऑनबोर्ड होकर लॉग-इन आईडी और पासवर्ड क्रियेट कर ई-वॉलेट से पेमेंट कर आवश्यकतानुसार ई-स्टाम्प भी जनरेट कर सकेंगे।



सीएम हेल्पलाइन तथा लोकसेवा गारंटी अधिनियम के लंबित प्रकरणों का समय-सीमा में करें निराकरण।

कलेक्टर आशीष सिंह ने दिए अधिकारियों को निर्देश।

कलेक्टर  आशीष सिंह ने निर्देश दिये है कि इंदौर जिले में सीएम हेल्पलाइन तथा लोकसेवा गारंटी अधिनियम के तहत लंबित प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण किया जाये। निराकरण में लापरवाही और उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जायेगी। उन्होंने निर्देश दिए कि 50 दिन से अधिक की अवधि के कोई भी प्रकरण लंबित नहीं रहें। बैठक में बगैर कारण बताए अनुपस्थित रहने पर जिला आयुष अधिकारी हंसा बारिया के विरूद्ध विभागीय जांच के लिए प्रस्ताव भेजने के निर्देश भी कलेक्टर ने दिए।
कलेक्टर आशीष सिंह की अध्यक्षता में आज यहां समय-सीमा के पत्रों के निराकरण(टीएल) की बैठक में सम्पन्न हुई। बैठक में स्मार्ट सिटी के सीईओ दिव्यांक सिंह, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सिद्धार्थ जैन, अपर कलेक्टर  गौरव बेनल, इंदौर विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी आर.पी. अहिरवार, अपर कलेक्टर  राजेन्द्र रघुवंशी सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे। बैठक में कलेक्टर  आशीष सिंह ने समय-सीमा के पत्रों, सीएम हेल्पलाइन तथा लोकसेवा गारंटी अधिनियम के तहत दर्ज प्रकरणों के निराकरण की विभागवार समीक्षा की। उन्होंने कहा कि जन समस्याओं संबंधी आवेदनों का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित किया जाये। सभी अधिकारी प्रतिदिन सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों को अनिवार्य रूप से देखें। संबंधित आवेदक से चर्चा कर निराकरण की प्रक्रिया शुरू कर दें। प्रकरणों के सकारात्मक निराकरण पर विशेष ध्यान दिया जाये। उन्होंने निर्देश दिए कि आवेदन का आवेदक की संतुष्टी के साथ सकारात्मक निराकरण सुनिश्चित किया जाये। उन्होंने कहा कि लोकसेवा गारंटी अधिनियम के तहत दर्ज प्रकरणों का निराकरण भी समय-सीमा में सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि हर विभाग का वेटेज़ स्कोर जिले के वेटेज़ स्कोर के बराबर रहें, यह प्रयास किया जाए। उन्होंने जल जीवन मिशन के तहत प्रगतिरत कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिले के सभी स्कूलों तथा अस्पतालों में अगले 15 दिनों में उपस्थिति के लिए बॉयोमेट्रिक मशीन लगाने के निर्देश दिए।
बैठक में सम्पदा पोर्टल के संबंध में जिला पंजीयक अंबरेश नायडू ने जानकारी दी। इस पोर्टल की विशेषताओं के बारे में बताया। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कमांडर नागेश चन्द्र मालवीय(सेवानिवृत्त) ने झंडा दिवस के संबंध में जानकारी दी और भूतपूर्व सैनिकों के कल्याणार्थ सहायता निधि संग्रहण के बारे में बताया।


भोपाल।।13 साल के नाबालिग ने 4 साल की मासूम से किया दुष्कर्म
बच्ची को दर्द हुआ तो खुला राज, परिजनों के उड़े होश। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर किया केस दर्ज।  आरोपी नाबालिग लड़के को पुलिस ने किया गिरफ्तार। बिलखिरिया थाना क्षेत्र का मामला।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading